---विज्ञापन---

गैजेट्स angle-right

Raksha Bandhan Gift: इस रक्षाबंधन बहन को गिफ्ट करें ये धांसू फोन, 20,000 से 50,000 के बजट में जबरदस्त हैं ये 7 ऑप्शन

इस रक्षाबंधन बहन को कोई खास गिफ्ट देने का प्लान है और आपका बजट 20,000 से 50,000 रुपये है तो इन 7 स्मार्टफोन्स पर नजर डाल सकते हैं. शानदार कैमरा, बड़ी बैटरी और भरपूर स्टोरेज वाले ये फोन बहन के लिए बढ़िया गिफ्ट साबित हो सकते हैं

---विज्ञापन---

रक्षाबंधन पर बहन को ऐसा गिफ्ट देना चाहते हैं जो सिर्फ एक दिन की खुशी न दे, बल्कि लंबे समय तक काम भी आए? अगर आपका बजट 20,000 से 50,000 रुपये के बीच है तो स्मार्टफोन गिफ्ट करना एक बढ़िया विकल्प हो सकता है. अभी बाजार में इतने सारे ऑप्शन है कि कोई एक बेस्ट और सही मॉडल चुनना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. लेकिन हमने आपका काम आसान कर दिया है. हमने कुछ ऐसे फोन चुने हैं जिनमें अच्छा कैमरा, बड़ी बैटरी और भरपूर स्टोरेज मिलती है. यानी आपकी बहन अब भरकर फोटोस खींचे या वीडियो बनाए ये उसके लिए एक परफेक्ट गिफ्ट बन सकता है.

राखी पर ये 7 स्मार्टफोन हैं बेस्ट गिफ्ट ऑप्शन 

OnePlus Nord 6

अगर आपका बजट 50 हजार के आसपास है तो OnePlus Nord सही ऑप्शन हो सकता है. इसके 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत करीब 46,999 रुपये है. फोन में 50MP का मेन कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है. साथ ही 7,500 mAh बड़ी बैटरी मिलती है. इसके अलावा 256GB स्टोरेज की वजह से कम स्पेस की परेशानी भी नहीं होती.

---विज्ञापन---

Motorola Edge 60 Pro

अगर आपका बजट 30 हजार के आसपास है और आप गिफ्ट में कोी प्रीमियम फोन देना चाहते हैं तो Motorola Edge 60 Pro एक अच्छा ऑप्शन है. इसका 8GB+256GB वेरिएंट 29,999 रुपये में उपलब्ध है. इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 50MP अल्ट्रा-वाइड और 10MP टेलीफोटो कैमरा मिलता है. वहीं फ्रंट में भी इसमें 50 मेगा पिक्सल का कैमरा दिया गया है. वहीं बैटरी की बात करें तो इसमें 6,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है.

Motorola Edge 70

वहीं 30 हजार के बजट में Motorola Edge 70 भी देखा जा सकता है. इसमें भी मेन और सेल्फी कैमरा 50MP का मिलता है. लेकिन इसमें सिर्फ 5,000mAh बैटरी दी गई है. ऐसे में ये 8GB RAM के साथ 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट करीब 28 हजार रुपये में मिल रहा है. 

---विज्ञापन---

Vivo V60e

कैमरा और बैटरी दोनों में ज्यादा जोर देने वाले के लिए Vivo V60e भी लिस्ट में रखा जा सकता है. इसका 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत करीब 29,500 रुपये के आसपास है. इसमें 200 मेगापिक्सल का शानदार मेन कैमरा और 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है. वहीं  6,500mAh की बड़ी बैटरी के साथ इस मामले में ये मोटोरोला से आगे है.

ये भी पढे़ं- iPhone यूजर्स के लिए जरूरी अपडेट, Apple ने जारी किया iOS 26.6.1, जानें क्या बदला

---विज्ञापन---

iQOO 15R

वहीं अगर बहन को कैमरे के साथ फोन की स्पीड भी चाहिए तो iQOO 15R के बारे में सोचा जा सकता है. इसका 8GB+256GB मॉडल करीब 49,999 रुपये में उपलब्ध है. फोन में 50MP मेन और 8MP अल्ट्रा-वाइड रियर कैमरा दिया गया है, जबकि फ्रंट में 32MP कैमरा है. इसकी सबसे बड़ी खासियत 7,600mAh बैटरी है.

Samsung Galaxy A57 5G

वहीं सैमसंग का Galaxy A57 5G भी एक अच्छा ऑप्शन है. इसकी कीमत 47,500 के आसपास है. इस रेंज में Samsung का फोन उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है जो साफ-सुथरा सॉफ्टवेयर अनुभव और भरोसेमंद ब्रांड चाहते हैं

---विज्ञापन---

Realme P4R 5G

वहीं अगर आपका बजट 25 हजार रुपये तक है तो Realme का Realme P4R 5G भी एक सही ऑप्शन हो सकता है. इसकी कीमत करीब 20,999 रुपये है. इसमें 50MP का मेन कैमरा मिलता है. साथ ही इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh की बड़ी बैटरी है. साथ ही इसमें 144Hz डिस्प्ले और 128GB स्टोरेज भी मिलता है.

जरूरी टिप– फोन खरीदने से पहले अपने पसंदीदा वेरिएंट की कैमरा, बैटरी और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन जरूर जांच लें. साथ ही इन्हें ऑनलाइन खरीदने पर आपको बैंक या कार्ड पर डिस्काउंट मिल सकता है, तो खरीदने के पहले जरूर चेक करें.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- OnePlus-Samsung से Realme तक महंगे हुए फोन, 7 हजार रुपये तक बढ़ी कीमत, कहीं इनमें आपका पसंदीदा मॉडल तो नहीं?

First published on: Aug 20, 2026 08:32 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola