---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

PMV EaS-E VS MG Comet EV: PMV देगी स्पोर्ट्स कार की फील तो MG की रेंज अधिक, जानें कंपैरिजन

PMV EaS-E VS MG Comet EV: इंडियन मार्केट में छोटी इलेक्ट्रिक कारों का चलन है। लोग इस सेगमेंट में टू  और फॉर सीटर दोनों तरह की कार को पसंद कर रहे हैं। आइए आपको ऐसी ही दो शानदार कार PMV EaS-E और MG Comet EV की कीमत और फीचर्स के बारे में बताते हैं। स्पोर्ट्स […]

---विज्ञापन---

PMV EaS-E VS MG Comet EV: इंडियन मार्केट में छोटी इलेक्ट्रिक कारों का चलन है। लोग इस सेगमेंट में टू  और फॉर सीटर दोनों तरह की कार को पसंद कर रहे हैं। आइए आपको ऐसी ही दो शानदार कार PMV EaS-E और MG Comet EV की कीमत और फीचर्स के बारे में बताते हैं।

स्पोर्ट्स कार का अहसास मिलेगा

PMV EaS-E microcar है। कार की लंबाई 2915 एमएम, चौड़ाई 1157 एमएम और उंचाई 1600 एमएम है। इसकी 170 एमएम की ग्राउंड क्लीयरेंस है और 2087 एमएम का व्हीलबेस है। कार का वजन 550 किलोग्राम है। इसमें सर्कूलर हेडलैंप, एलईडी लाइट बार है।

---विज्ञापन---

PMV EaS-E

ऑनबोर्ड नेविगेशन कंट्रोल मिलेगा

यह कार महज 4.79 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी। इसमें दो सीट हैं और यह सिंगल चार्ज में 200 किलोमीटर तक चलेगी। इसके अलावा इसमें डिजिटल इंफोटेनमेंट सिस्टम, एयर कंडीशनिंग, रिमोट कीलेस एंट्री और रिमोट पार्क असिस्ट, एक यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, क्रूज़ कंट्रोल, एयरबैग व सीट बेल्ट है। कार में म्यूजिक कंट्रोल, कनेक्टेड स्मार्टफोन पर कॉल, फीट-फ्री ड्राइविंग, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, ऑनबोर्ड नेविगेशन कंट्रोल मिलेगा।

कार 4 घंटे में फुल चार्ज होती है

कार में इलेक्ट्रिक मोटर 13 hp की पावर और 50Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। केवल 5 सेकेंड में यह 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ने लगती है। इसमें 4G कनेक्टिविटी फीचर है। इसे 15 एम्पीयर के घरेलू सॉकेट से भी कनेक्ट कर चार्ज किया जा सकता है। 3 kW एसी चार्जर से कार 4 घंटे में फुल चार्ज होती है।

---विज्ञापन---
MG Comet EV

MG Comet EV

 

MG Comet EV की कीमत 7.98 लाख रुपये 

कार में 17 kWh की बैटरी है। जो 41hp की पावर जेनरेट करती है और 110 Nm का अधिकतम टॉर्क देती है।
यह अल्ट्रा कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार है। कार में LED लाइटिंग है। यह 1,640 मिमी लंबी और 1,505 मिमी चौड़ी है। इसमें 12 इंच के स्टील व्हील दिए गए हैं। कार में कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, डुअल-टोन इंटीरियर, वॉयस कमांड, वायरलेस एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो और सनरूफ जैसे फीचर्स हैं। कार में 10.25 इंच का टच स्क्रीन दिया जाएगा। इसका सबसे सस्ता Pace मॉडल 7.98 लाख रुपये एक्स शोरूम में उपलब्ध है।

---विज्ञापन---

फुल चार्ज होने पर 230 Km तक चलती है

इसका Play वेरिएंट 9.28 लाख रुपये एक्स शोरूम और Plush वेरिएंट 9.98 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेंगी। यह अल्ट्रा कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार है। यह एक बार फुल चार्ज होने पर 230 Km तक चलती है। कार 3.3kW के चार्जर से 7 घंटे में फुल चार्ज होती है। कार में वॉयस कमांड है और डिजिटल Key मिलती है।

First published on: May 08, 2023 11:00 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola