PM Modi Birthday: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले में अकसर आपने काले रंग की धाकड़ गाड़ियां चलते देखीं होंगी। सुरक्षा कारणों से काफिले में एक ही मॉडल की कई कारें होती हैं। अमूमन पीएम मोदी के काफिले में हम Range Rover Sentinel और Mercedes-Benz Maybach S650 को देखते हैं।
गोली व विस्फोटक का असर नहीं
यह लग्जरी गाड़ियां बेहद एलीट फीचर्स और दमदार इंजन पावर के साथ आती हैं। पीएम मोदी की सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखकर इन्हें खास तैयार किया गया है। सुरक्षा कारणों से एजेंसियां कभी इन कारों के सेफ्टी फीचर्स का खुलासा नहीं करती। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पीएम की गाड़ी बुलेट प्रूफ है। PM Modi की इन गाड़ियों पर किसी गोली, बारूद या कैमिकल हमले का कोई असर नहीं होता।
pm modi convoy cars
छिपे हुए हथियार
PM Modi की कार VR10 लेवल की सुरक्षा से लैस हैं। इन पर एके-47 राइफल के हमले का भी कोई असर नहीं होता। पीएम की गाड़ियों में बुलेट प्रूफ ग्लास है। बताया जाता है कि इन गाड़ियों में हॉलीवुड की किसी मूवी की तरह छिपे हुई शॉटगन और किसी भी आतंकी हमले से बचाव करने के हथियार भी हैं। इसमें एमरजेंसी ऑक्सीजन सप्लाई का भी आप्शन है।
5.0-लीटर का सुपर चार्ज्ड V8 पेट्रोल इंजन
Range Rover Sentinel के फीचर्स और पावरट्रेन की बात करें तो इसमें 5.0-लीटर का सुपर चार्ज्ड V8 पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन महज 10. (Ambien) 4 सेकंड में 0 से 100km/h की स्पीड पकड़ लेता है। इस धांसू कार में बख्तरबंद कांच किसी विस्फोट से बचाव करने वाली छत और एमरजेंसी एस्केप सिस्टम मिलता है।
pm modi convoy cars
कार में 500 लीटर का बड़ा बूट स्पेस
पीएम मोदी को हमने कई बार Mercedes-Benz Maybach S650 में भी देखा है। इस लग्जरी कार में 5980 cc का दमदार इंजन मिलता है। यह पावरफुल इंजन सड़क पर 630 BHP की पावर देता है। कार में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। इसे चलाने के लिए भी सुरक्षा एजेंसी के लोगों को खास प्रशिक्षण दिया जाता है। कार में 7.08 kmpl की माइलेज मिलती है। इस पेट्रोल लग्जरी कार में 500 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है।
यह है नियम
पीएम की सुरक्षा में स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) तैनात रहती है। यह नियम है कि हर छह साल में प्रधानमंत्री की गाड़ी को बदलना होता है। एसपीजी ही यह काम करती है। पीएम की गाड़ियों में सायरन और इमरजेंसी लाइट्स लगी होती है।
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
8 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
11 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
15 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines