Pay by Car: न कैश, न कार्ड और नहीं चाहिए स्मार्टफोन भी, अब आपकी कार करेगी सब पेमेंट

Pay by Car What is Pay by Car how it works

Pay by Car What is Pay by Car how it works

विज्ञापन

Pay by Car: पेट्रोल पंप पर अब आने वाले समय में कैश, कार्ड या भुगतान के लिए स्मार्टफोन की जरूरत नहीं पड़ेगी। जल्द ही आपकी स्मार्ट कार पेट्रोल पंप और फास्टैग पर सभी भुगतान खुद ब खुद कर देगी। इसके लिए आपको कार से बाहर निकलने या किसी क्यू आर कोड स्कैन करने तक की जरूरत नहीं पड़ेगी।

कार का इंफोटेनमेंट सिस्टम करेगा पेमेंट

हाल ही में एमजी मोटर्स और भारत पैट्रोलियम ने इस नई टेक्नोलॉजी का ट्रायल रन किया है। यह दावा किया गया है कि यह पायलट प्रोजेक्ट पूरी तरह सफल रहा है। दरअसल, इस नए फीचर का नाम है ‘पे बाई कार’ (Pay by Car) इस नए इनोवेशन में अब तक जो काम आपको स्मार्टफोन करता है अब वह आपकी कार का इंफोटेनमेंट सिस्टम करेगा।

Advertisment

इस तरह काम करता है यह नया तरीका

इस नए इनोवेशन में आपकी कार के इंफोटेनमेंट सिस्टम से पहले यूपीआई को इंटीग्रेट करना होगा। जिसके बाद पेट्रोल, डीजल और गैस समेत फास्टैग की पेमेंट सीधे आपकी कार के इंफोटेनमेंट सिस्टम से हो जाएगी। अब मान लिजिए आप कार में ईंधन डलवाने पंप पहुंचे। अब जितने का ईंधन डलवाना है उतनी संख्या इंफोटेनमेंट सिस्टम में फीड करें। सिस्टम में लगा स्पीकर यह बात ऑडियो से पंप कर्मचारी को बताएगा। बस फिर क्या ईंधन भरने के बाद आप अपने इंफोटेनमेंट सिस्टम से पेमेंट के लिए हामी भर दीजिए। इसी तरह यह नया फीचर फास्टैग पर भी काम करेगा।

इस नई तकनीक से यह होगा फायदा 

इस तरह बिना कांटैक्ट आप पेमेंट कर सकेंगे। इसके अलावा पंप पर आपका समय बचेगा। पंप या फास्टैग पर वाहनों की कतारें नहीं लगेंगी। इससे प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी। हाल ही में इस फीचर का ट्रायल किया गया है। जल्द ही यह नई तकनीक गाड़ियों में आने लगेगी। अमेजन और टोनटैग यह नई तकनीक पेश की है। जिसे मास्टरकार्ड का भी सपोर्ट है।

मिलेगा यह फीचर भी

Pay by Car से इंफोटेनमेंट सिस्टम के स्क्रीन पर फास्टैग में बचा हुआ बैलेंस चेक कर सकते हैं। फास्टैग में पैसे रिचार्ज कर सकते हैं। बता दें हाल ही में एनपीसीआई ने यूपीआई के इस्तेमाल को बढ़ाने के लिए यूपीआई लाइट के अलावा कंवर्सेशनल यूपीआई शुरू की है। टोनटैक की नई पे बाई कार सुविधा कंवर्सेशनल यूपीआई पर ही बेस्ड है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ