Hydrogen Scooter details in hindi: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई वीडियो वायरल होती है, इन दिनों पानी से चलने वाले एक स्कूटर का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो के अनुसार स्कूटर एक लीटर पानी में 150km तक चलेगा। दरअसल ये Joy Hydrogen Scooter. इसे बीते दिनों दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित हुए India Mobility Global Expo 2024 में शोकेस किया गया है।
Joy Hydrogen Scooter डिस्टिल्ड वाटर से चलता है
इस स्कूटर को चलाने के लिए डिस्टिल्ड वाटर (Distilled Water) की जरूरत होती है। बता दें डिस्टिल्ड वाटर को हम अपने घर में लगे inverter की बैटरी में भी डालते हैं। डिस्टिल्ड वाटर एक तरह का साफ पानी होता है। इसमें कोई मिलावट नहीं होती है। इसे बनाने के लिए पहले नॉर्मल पानी को गर्म कर उसे भांप में बदलते है, फिर उसे ठंडा करके दोबारा पानी बना लेते है।
Joy Hydrogen Scooter में 25 kmph की टॉप स्पीड
वीडियो में दिख रहा स्कूटर Joy E Bike है, इसमें एक लीटर डिस्टिल्ड वाटर डाला जाता है। जिसके बाद हाइड्रोजन और ऑक्सीजन अलग-अलग हो जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये 30 ग्राम हाइड्रोजन से करीब 55km की ड्राइविंग रेंज देता है। यह हाई स्पीड स्कूटर है, जो सड़क पर 25kmph की टॉप स्पीड देता है। बताया जा रहा है कि फिलहाल कंपनी ने इसका प्रोटोटाइप वर्जन बनाया है, जल्द ही इसे लॉन्च किया जाएगा। इसकी कीमत 70 हजार से शुरू हो सकती है। इसमें छोटी बैटरी भी दी जा सकती है।
Joy Hydrogen Scooter में मिलेंगे ये फीचर्स
- ये न्यू जनरेशन स्कूटर है, इसमें अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर मिलेंगे।
- स्कूटर में 12 इंच के टायर साइज दिए जा सकते हैं।
- इसमें आरामदायक हैंडलबार और डिजिटल मीटर दिया गया है।
- स्कूटर की सीट के पीछे पकड़ने के लिए हैंडल दिया गया है।
- टूटी सड़कों पर कम्फर्ट राइड के लिए इसमें हैवी सस्पेंशन पावर मिलेगा।
- इसमें एलईडी हेडलाइट और टेललाइट मिलेगी, जो इसे हाई क्लास लुक देती है।
ये भी पढ़ें: 49 Kmpl की माइलेज, 92000 कीमत, इस नए स्कूटर में यंगस्टर्स के लिए अट्रैक्टिव कलर
ये भी पढ़ें: 65 की माइलेज, 59018 रुपये कीमत, तगड़े लुक्स के साथ आती है ये धांसू बाइक
ये भी पढ़ें: CNG बाइक से हर महीने कितने पैसे बचेंगे? Bajaj के अधिकारी ने बता दी सच्चाई…
ये भी पढ़ें: Royal Enfield को टक्कर देती है ये बाइक, 17 लीटर का फ्यूल टैंक और 348cc का धाकड़ इंजन, जानें कीमत
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
4 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines