एक लीटर पानी में 150km चलेगा ये स्कूटर, लाइसेंस की भी नहीं है जरूरत, देखें वीडियो

इस स्कूटर में 12 इंच के टायर साइज दिए गए हैं। ये न्यू जनरेशन स्कूटर है, इसमें सेफ्टी के लिए ड्रम ब्रेक मिलेंगे। इस स्कूटर में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और पैडल आता है।

pani se chalne wala Scooter, Joy e Bike, Hydrogen Scooter, Joy e Bike price, Joy e Bike features, Joy e Bike mileage,

Joy Hydrogen Bike

विज्ञापन

Hydrogen Scooter details in hindi: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई वीडियो वायरल होती है, इन दिनों पानी से चलने वाले एक स्कूटर का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो के अनुसार स्कूटर एक लीटर पानी में 150km तक चलेगा। दरअसल ये Joy Hydrogen Scooter. इसे बीते दिनों दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित हुए India Mobility Global Expo 2024 में शोकेस किया गया है।

Joy Hydrogen Scooter डिस्टिल्ड वाटर से चलता है

इस स्कूटर को चलाने के लिए डिस्टिल्ड वाटर (Distilled Water) की जरूरत होती है। बता दें डिस्टिल्ड वाटर को हम अपने घर में लगे inverter की बैटरी में भी डालते हैं। डिस्टिल्ड वाटर एक तरह का साफ पानी होता है। इसमें कोई मिलावट नहीं होती है। इसे बनाने के लिए पहले नॉर्मल पानी को गर्म कर उसे भांप में बदलते है, फिर उसे ठंडा करके दोबारा पानी बना लेते है।

विज्ञापन

Joy Hydrogen Scooter में 25 kmph की टॉप स्पीड

वीडियो में दिख रहा स्कूटर Joy E Bike है, इसमें एक लीटर डिस्टिल्ड वाटर डाला जाता है। जिसके बाद हाइड्रोजन और ऑक्सीजन अलग-अलग हो जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये 30 ग्राम हाइड्रोजन से करीब 55km की ड्राइविंग रेंज देता है। यह हाई स्पीड स्कूटर है, जो सड़क पर 25kmph की टॉप स्पीड देता है। बताया जा रहा है कि फिलहाल कंपनी ने इसका प्रोटोटाइप वर्जन बनाया है, जल्द ही इसे लॉन्च किया जाएगा। इसकी कीमत 70 हजार से शुरू हो सकती है। इसमें छोटी बैटरी भी दी जा सकती है।

Joy Hydrogen Scooter में मिलेंगे ये फीचर्स

  • ये न्यू जनरेशन स्कूटर है, इसमें अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर मिलेंगे।
  • स्कूटर में 12 इंच के टायर साइज दिए जा सकते हैं।
  • इसमें आरामदायक हैंडलबार और डिजिटल मीटर दिया गया है।
  • स्कूटर की सीट के पीछे पकड़ने के लिए हैंडल दिया गया है।
  • टूटी सड़कों पर कम्फर्ट राइड के लिए इसमें हैवी सस्पेंशन पावर मिलेगा।
  • इसमें एलईडी हेडलाइट और टेललाइट मिलेगी, जो इसे हाई क्लास लुक देती है।

ये भी पढ़ें:  49 Kmpl की माइलेज, 92000 कीमत, इस नए स्कूटर में यंगस्टर्स के लिए अट्रैक्टिव कलर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ