इस धांसू इलेक्ट्रिक स्कूटर ने निकाल दी सबकी हेकड़ी, फीचर्स के दीवाने हुए लोग, जानें कीमत
Edited By Amit Kasana

फाइल फोटो
Edited By Amit Kasana

फाइल फोटो
Ola S1 Air: इंडिया टू व्हीलर बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की भरमार है। लेकिन लोग हाई ड्राइविंग रेंज और कम कीमत के स्कूटर ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसी कड़ी में ओला के बाजार में धाकड़ ईवी स्कूटर हैं Ola S1 Air, Ola S1 Pro और Ola S1. ओला ने बीते जून में कुल 17,579 ईवी स्कूटर सेल किए हैं।
बाजार में Ola S1 Air की काफी डिमांड है। इस दमदार स्कूटर में 2700 W की धांसू मोटर दी गई है और इसकी सीट हाइट 792 mm है। यह जानदार स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 87 Km तक चलता है। इसकी टॉप स्पीड 85 Kmph है।

फाइल फोटो
Ola S1 Air में 4.5 kW का बैटरी पैक है। बाजार में इसके 3 वेरिएंट और 5 कलर ऑप्शन मिलते हैं। स्कूटर में TFT स्क्रीन, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, राइडिंग मोड्स, रिवर्स मोड जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह हाई परफॉमेंस स्कूटर है, जिसमें बेहद कम्फर्टेबल सीट दी गई है।
जानकारी के अनुसार संशोधित सब्सिडी के बाद कंपनी के 4 kWh के बैटरी पैक से लैस ओला S1 Pro की कीमत अब 1,39,999 रुपये हो गई है, जबकि 3 KWh बैटरी पैक से लैस S1 की कीमत 1,29,999 रुपये और 3 KWh ली-आयन बैटरी पैक के साथ S1 Air की कीमत 1,09,999 रुपये से शुरु होती है।
इस जबरदस्त स्कूटर के आगे और पीछे दोनों पहियों में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। इसमें फ्लैट फुटबोर्ड है जिससे अधिक सामान लेकर सफर करना आसान है। स्कूटर के साइड स्टैंड अलर्ट, ओटीए अपडेट्स, म्यूजिक प्लेबैक, रिमोट बूट लॉक-अनलॉक, नेविगेशन और प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस जैसे फीचर्स हैं।
स्कूटर का कुल वर्जन 99 kg है। कम वजन के चलते इसे कंट्रोल करना आसान है। संकरी जगहों से इसे मोड़ने में परेशानी नहीं होती है। S1 Air में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और डुअल रियर शॉक्स दिए गए हैं। इसमें 34 लीटर अंडर सीट स्टोरेज स्पेस मिलता है। स्कूटर करीब चार घंटे में चार्ज होता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: