Ola Electric Scooter Problems : ओला इलेक्ट्रिक(Ola Electric) कंपनी हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है लेकिन खूबियों की वजह से नहीं बल्कि ग्राहकों के साथ हो रही दिक्कतों की वजह से। ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर में आये दिन कोई न गड़बड़ी देखने को मिलती रहती है…कभी स्कूटर में आग लगने की दिक्कत तो कभी सॉफ्टवेयर में इशू। इस रिपोर्ट में आपको बता रहे हैं Ola Electric Scooter में क्या-क्या खामियां आपको देखने को मिल सकती है।
Ola Electric Scooter की खामियां
अभी तक जितने भी ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर आये हैं वो सब अच्छे है डिजाइन और फीचर्स के मामले में। लेकिन जब बात क्वालिटी और परफॉरमेंस की आती है तो यहां पर ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर का दम निकल जाता है। आगे आप भी ओला का इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको बता दे किन-किन समस्याओ का सामना आपको करना पड़ सकता है…
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने के लेस सबसे ज्यादा आये हैं। भले ही कंपनी कितने भी वादे करे लेकीन हकीकत हम सबके सामने है। इसके अलावा स्कूटर के सॉफ्टवेयर में कई बार दिक्कतें देखने को मिली हैं जिसकी वजह से कंपनी को काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा है।
प्रोडक्ट की क्वालिटी को लेकर सवाल कई बार उठे हैं चलते चलते स्कटर का टूट जाना, आगे का टायर्स निकल जाना। कई ग्राहक भी इस स्कूटर के सस्पेंशन को लेकर शिकायत कर चुके हैं। एक अन्य मामले में एक ग्राहक ने अपने पोस्ट में बताया कि उसने OLA इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदा। स्कूटर में हर रोज़ कोई न कोई दिक्कत रहती है।
ये सभी घटनाएं वाकई निराश कर देने वाली हैं। इससे यह साफ़ पता चलता है कि कंपनी का क्वालिटी पर कोई फोकस नहीं है। इनकी R&D टीम क्या काम करती है ये हम सबके सामने है। भरोसे के लायक बिलकुल भी नहीं है ओला इलेक्ट्रिक।
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की अन्य कमियां
- अचानक बैटरी ड्रेन होना
- हैंडल इशू
- स्पीड ड्राप इशू
- 50% चार्ज होने पर Shutdown होना
- डिस्प्ले ऑन होने में दिक्कत
- सीट स्टोरेज का लॉक होना
- ब्रेक लगाने में समस्या
क्या खरीदना चाहिए ओला का इलेक्ट्रिक स्कूटर ?
डिजाइन से लेकर क्वालिटी के मामले में ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटरों पर भरोसा अभी भी नहीं किया जा सकता है। अगर आप अपनी जान को जोखिम में डाल सकते हैं तो आप ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटरों को खरीद सकते हैं। Ather, Bajaj और TVS के इलेक्ट्रिक स्कूटरों में फ़िलहाल ऐसी कोई बड़ी खामी सामने नहीं आई, ऐसे में आप इन ब्रांड्स को कंसीडर कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: चप्पल पहन कर बाइक और स्कूटर चलाने पर कटेगा चालान ? जानें क्या कहता है ट्रैफिक नियम
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
2 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
5 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
9 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines