Okaya Faast F2F Launch Price in India: भारत की प्रमुख इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी ओकाया ने अपनी नया ई-स्कूटर घरेलू बाजार में उतार दिया है। भारतीय ऑटो बाजार में अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटरों को टक्कर देने के लिए ओकाया फास्ट एफ2एफ (Okaya Faast F2F) आ गया है।
कंपनी की ओर से ओकाया फास्ट एफ2एफ स्कूटर को लेकर दावा किया गया है कि इसे खासकर सिटी राइड और डेली यूज के लिए डिजाइन किया गया है। आइए Okaya Faast F2F इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में विस्तार से जानते हैं।
और पढ़िए –Hyundai Verna 2023 का इंतजार खत्म, 21 मार्च को होगा भारत में लॉन्च! जानिए खासियत
Okaya Faast F2F की कीमत और उपलब्धता
आकर्षक लुक और दमदार बैटरी पैक से सजे Faast F2F इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooter) की कीमत 83,999 रुपये (एक्स-शोरूम) है। नए स्कूटर की घोषणा 55 किमी/घंटा की टॉप स्पीड के साथ 70 किलो मीटर तक की सिंगल-चार्ज रेंज के साथ की गई है।
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के 6 कलर ऑप्शन- मैटेलिक ब्लैक, मैटेलिक सायन, मैट ग्रीन, मैटेलिक ग्रे, मैटेलिक सिल्वर और मैटेलिक व्हाइट में खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे।
Okaya Faast F2F के फीचर्स
नया इलेक्ट्रिक स्कूटर अन्य फीचर्स के साथ पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन, रिमोट की, डीआरएल जैसी कई सुविधाओं के साथ आता है।
नया स्कूटर 60V36Ah (2.2 kWh) लिथियम आयन- LFP बैटरी के साथ आता है जो कंपनी के अनुसार ‘हाई सेफ्टी स्टैंडर्ड’ और 2 साल की वारंटी के साथ आता है।
बैटरी चार्ज को 800W-BLDC हब मोटर तक पहुंचाती है। इसमें तीन राइडिंग मोड्स- इको, सिटी और स्पोर्ट्स भी मिलते हैं। ये मोड भेजी गई समग्र शक्ति को बदल देते हैं।
और पढ़िए –मात्र 2,499 रुपये में घर ले जाएं यह पावरफुल EV बाइक, सिंगल चार्ज में देती है 150 Km की रेंज
अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 10 इंच का ट्यूबलेस टायर है। इसमें टेलिस्कोपिक सस्पेंशन और स्प्रिंग लोडेड हाइड्रॉलिक शॉक एब्जॉर्बर भी हैं। इसके जरिए खराब और उबड़-खाबड़ सड़कों पर भी आरामदायक सवारी की जा सकती है। ये नया इलेक्ट्रिक स्कूटर ज्यादा से ज्यादा 55 किलो मीटर प्रति घंटा की स्पीड से दौड़ने में सक्षम है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
9 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
12 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
16 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines