Hyundai Verna 2023 Launch Date Price in India: भारतीय बाजार में हुंडई वेरना 21 मार्च को लॉन्च होने जा रही है। लॉन्च से पहले ही इस कार की डिजाइन डीटेल्स सामने आ चुकी हैं। नई जनरेशन Verna ज्यादा आक्रामक डिजाइन के साथ आएगी।

ये अपने पिछले जनरेशन मॉडल से बिल्कुल अलग डिजाइन में मिल सकता है। साथ ही इसकी लंबाई और चौड़ाई इसके पिछले मॉडल के मुकाबले ज्यादा है। जारी की गई तस्वीरों में यह कार काफी आक्रामक लुक में नजर आ रही है। जैसा कि हमें ग्लोबल मॉडल new Tucson और Elantra में देखने को मिला।

Hyundai Verna Interior

नई Verna के अंदर के डिजाइन की अगर बात करें तो इसमें एक बड़ा टचस्क्रीन के साथ एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिल सकता है। साथ ही इसमें सनरूफ, ड्यूल पावर्ड सीट्स, क्लाइमेट कंट्रोल और ADAS लेवल 2 फीचर्स के साथ मौजूदा मॉडल की तुलना बहुत ज्यादा फीचर्स दिए जाएंगे।

Hyundai Verna 2023 design

इस नई Verna में चौड़े आकार में DRLs और एक ग्रिल मिलेगा जो इसके पूरे फ्रंट एंड को पूरी तरह से कवर कर देता है। इसके बॉटम की तरफ हैडलैंप्स दिए गए हैं। इसके फ्रंट बंपर को स्पोर्टी लुक दिया गया है, साथ ही इसके किनारों को अग्रेसिव शेप में डिजाइन किया गया है।

कार में बड़े अलॉय व्हील और साइड में मजबूत लाइनिंग भी मिलती है। साथ ही इसमें साइड प्रोफाइल जैसा स्लोपिंग कूपे दिया गया है। इसके रियर प्रोफाइल में फ्रंट की तरह फुल साइज लाइट बार है, जिससे इसका डिजाइन काफी आकर्षक लगता है।

Hyundai Verna Powertrain

नई Verna में नए टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ दो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिलेगा। टर्बो पेट्रोल यूनिट को 7 स्पीड ड्यूल क्लच ऑटोमैटिक और एक मैनुअल ट्रांसमिशन विकल्प के साथ पेश किया जाएगा।

इसके 1.5L स्टैंडर्ड पेट्रोल यूनिट में CVT ऑटोमैटिक और एक मैनुअल ट्रांसमिशन का विकल्प मिलेगा। नयी Verna की कीमत काफी आक्रामक हो सकती है। इसके बारे में अन्य जानकारी लॉन्चिंग के वक्त सामने आएगी।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ