मात्र 2,499 रुपये में घर ले जाएं यह पावरफुल EV बाइक, सिंगल चार्ज में देती है 150 Km की रेंज
Edited By Amit Kasana

प्रतीकात्मक फोटो
Edited By Amit Kasana

प्रतीकात्मक फोटो
EV Bike: Revolt Motors की पावरफुल EV बाइक RV400 की बुकिंग सोमवार से शुरू हो गई है। कंपनी बाइक को सिंगल चार्ज में 150km की रेंज देने का दावा करती है। इस इलेक्ट्रिक बाइक की टॉप स्पीड 85kmph है। बता दें यह दूसरी बार है जब कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू की है।
कंपनी मात्र 2499 रुपये में इस बाइक की बुकिंग ले रही है। बाकी की रकम आसान किश्तों में देने का ऑप्शन है। बुकिंग कंपनी की वेबसाइट पर ऑन लाइन कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि 31 मार्च से कंपनी अपनी इस ईवी बाइक की डिलीवरी देगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक RV400 में 3 KW (मिड ड्राइव) मोटर है। बाइक को 72V, 3.24 kWh लिथियम-आयन बैटरी के साथ बाजार में उतारा है।

इस इलेक्ट्रिक बाइक में कनेक्टिविटी ऐप, कस्टमाइज्ड साउंड, बाइक डायग्नोस्टिक्स, जियोफेंसिंग, बैटरी स्टेटस और राइड डेटा आदि फीचर्स मिलेंगे। बाइक में फ्रंट फोर्क्स और रियर में पूरी तरह से एडजस्ट होने वाला मोनोशॉक है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बाइक की शुरूआती कीमत 1.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम ) है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: