Okaya Faast F2F Launch Price in India: भारत की प्रमुख इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी ओकाया ने अपनी नया ई-स्कूटर घरेलू बाजार में उतार दिया है। भारतीय ऑटो बाजार में अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटरों को टक्कर देने के लिए ओकाया फास्ट एफ2एफ (Okaya Faast F2F) आ गया है।

कंपनी की ओर से ओकाया फास्ट एफ2एफ स्कूटर को लेकर दावा किया गया है कि इसे खासकर सिटी राइड और डेली यूज के लिए डिजाइन किया गया है। आइए Okaya Faast F2F इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Okaya Faast F2F की कीमत और उपलब्धता 

आकर्षक लुक और दमदार बैटरी पैक से सजे Faast F2F इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooter) की कीमत 83,999 रुपये (एक्स-शोरूम) है। नए स्कूटर की घोषणा 55 किमी/घंटा की टॉप स्पीड के साथ 70 किलो मीटर तक की सिंगल-चार्ज रेंज के साथ की गई है।

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के 6 कलर ऑप्शन- मैटेलिक ब्लैक, मैटेलिक सायन, मैट ग्रीन, मैटेलिक ग्रे, मैटेलिक सिल्वर और मैटेलिक व्हाइट में खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे।

Okaya Faast F2F के फीचर्स

नया इलेक्ट्रिक स्कूटर अन्य फीचर्स के साथ पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन, रिमोट की, डीआरएल जैसी कई सुविधाओं के साथ आता है।

नया स्कूटर 60V36Ah (2.2 kWh) लिथियम आयन- LFP बैटरी के साथ आता है जो कंपनी के अनुसार ‘हाई सेफ्टी स्टैंडर्ड’ और 2 साल की वारंटी के साथ आता है।

बैटरी चार्ज को 800W-BLDC हब मोटर तक पहुंचाती है। इसमें तीन राइडिंग मोड्स- इको, सिटी और स्पोर्ट्स भी मिलते हैं। ये मोड भेजी गई समग्र शक्ति को बदल देते हैं।

अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 10 इंच का ट्यूबलेस टायर है। इसमें टेलिस्कोपिक सस्पेंशन और स्प्रिंग लोडेड हाइड्रॉलिक शॉक एब्जॉर्बर भी हैं। इसके जरिए खराब और उबड़-खाबड़ सड़कों पर भी आरामदायक सवारी की जा सकती है। ये नया इलेक्ट्रिक स्कूटर ज्यादा से ज्यादा 55 किलो मीटर प्रति घंटा की स्पीड से दौड़ने में सक्षम है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ