Oben Rorr Evo: अगर आप एक ऐसी इलेक्ट्रिक बाइक की तलाश में हैं जो परफॉर्मेंस और रोजमर्रा के इस्तेमाल- दोनों में संतुलन बनाए रखे, तो आपके लिए बड़ी खबर है. Oben Electric ने अपनी नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Oben Rorr EVO को बेहद आकर्षक शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर दिया है. खास बात यह है कि पहले 10,000 ग्राहकों के लिए इसकी कीमत सिर्फ 99,999 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जो इसे इस सेगमेंट में काफी दिलचस्प बनाती है.
डिजाइन-पहली नजर में दमदार लुक
Rorr EVO का डिजाइन काफी बोल्ड और मस्कुलर रखा गया है, जो इसे सड़क पर अलग पहचान देता है. सामने की तरफ प्रोजेक्टर हेडलैंप के साथ सिग्नेचर पोजिशन लाइट दी गई है. इसके स्कल्प्टेड बॉडी पैनल और प्रीमियम डिटेलिंग इसे एक मॉडर्न और मजबूत लुक देते हैं.
परफॉर्मेंस और स्पेसिफिकेशन
यह इलेक्ट्रिक बाइक 110 किमी/घंटा की टॉप स्पीड तक जा सकती है और 180 किमी (IDC) की सर्टिफाइड रेंज देती है. यह 0 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 3 सेकंड में पकड़ लेती है. फास्ट चार्जिंग के लिए Oben Plug सपोर्ट मिलता है, जिससे बैटरी 0 से 80% तक करीब 90 मिनट में चार्ज हो जाती है.
SmartIQ- AI बेस्ड राइडिंग एक्सपीरियंस
इस बाइक में SmartIQ नाम का खास AI फीचर दिया गया है, जो राइडर की ड्राइविंग स्टाइल को समझकर पावर डिलीवरी को एडजस्ट करता है. इससे रेंज में करीब 15% तक सुधार हो सकता है और राइडिंग ज्यादा स्मूद हो जाती है.
बैटरी और मोटर
Rorr EVO में IP68 रेटेड मोटर और 3.4 kWh की LFP बैटरी दी गई है. यह बैटरी सामान्य लिथियम-आयन बैटरी की तुलना में 50% ज्यादा हीट रेसिस्टेंस और दोगुनी लाइफ साइकिल देती है. साथ ही, कंपनी इस पर 8 साल की वारंटी भी दे रही है, जिससे लंबे समय तक भरोसा बना रहता है.
डायमेंशन और प्रैक्टिकलिटी
इस बाइक में सेगमेंट की सबसे लंबी सीट दी गई है, जिसकी लंबाई 680 mm और सीट हाइट 780 mm है. 200 mm का ग्राउंड क्लियरेंस और 230 mm की वॉटर वेडिंग क्षमता इसे हर तरह की सड़क के लिए तैयार बनाती है. इसके अलावा, 10 लीटर का स्टोरेज स्पेस और ड्यूल USB चार्जिंग पोर्ट्स भी मिलते हैं.
ये भी पढ़ें- कार ड्राइविंग के दौरान AC चलाते समय भूलकर भी न करें ये बड़ी गलतियां! वरना बढ़ेगा खर्च
सेफ्टी और कनेक्टिविटी फीचर्स
सेफ्टी के लिए इसमें Fall Alert और Emergency Assist जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो दुर्घटना की स्थिति में अलर्ट भेजते हैं. इसके अलावा Unified Brake Assist (UBA), Driver Alert System (DAS) और चौड़ा रियर टायर बेहतर स्टेबिलिटी देते हैं. 5-इंच का TFT डिस्प्ले नेविगेशन, कॉल और मैसेज अलर्ट जैसी सुविधाएं भी दिखाता है.
ऐप और स्मार्ट फीचर्स
Oben Electric ऐप के जरिए यूजर राइड हिस्ट्री, जियो-फेंसिंग, रिमोट डायग्नोस्टिक्स, चोरी से सुरक्षा और ‘Find My Rorr’ जैसे फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. साथ ही, 68,000 से ज्यादा चार्जिंग नेटवर्क का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे लंबी दूरी की राइड आसान हो जाती है.
कीमत, कलर और उपलब्धता
यह बाइक Pulse Red, Neutron Blue, Magnetic Black और Photon White जैसे चार रंगों में उपलब्ध है. शुरुआती 10,000 ग्राहकों के लिए इसकी कीमत 99,999 रुपये रखी गई है, जिसके बाद यह 1,24,999 रुपये (एक्स-शोरूम) हो जाएगी. बुकिंग सिर्फ 777 रुपये में शुरू हो चुकी है और जून 2026 से डिलीवरी शुरू होगी.
ये भी पढे़ं- बाइक इंजन में CC का क्या मतलब होता है, 90% बाइक लवर्स भी नहीं जानते!
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
15 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines