कार ड्राइविंग के दौरान AC चलाते समय भूलकर भी न करें ये बड़ी गलतियां! वरना बढ़ेगा खर्च

गर्मी में कार का AC गलत तरीके से चलाना आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है. छोटी-छोटी गलतियां फ्यूल खर्च बढ़ा देती हैं और इंजन पर दबाव डालती हैं जानिए वो आसान तरीके जिनसे आप कूलिंग भी बेहतर रखेंगे और खर्च भी बचाएंगे.

_Car Ac While Drving
1 / 7

 

गर्मी में कार का AC गलत तरीके से चलाना आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है. छोटी-छोटी गलतियां फ्यूल खर्च बढ़ा देती हैं और इंजन पर दबाव डालती हैं जानिए वो आसान तरीके जिनसे आप कूलिंग भी बेहतर रखेंगे और खर्च भी बचाएंगे. (AI Generated Image)

Advertisment

पहले गर्म हवा बाहर निकालें

पहले गर्म हवा बाहर निकालें2 / 7

अगर कार धूप में खड़ी रही है, तो अंदर काफी गर्मी जमा हो जाती है. ऐसे में तुरंत AC फुल स्पीड पर चलाना सही नहीं है. पहले सभी खिड़कियां खोलकर ब्लोअर को तेज स्पीड पर 1-2 मिनट चलाएं, ताकि गर्म हवा बाहर निकल जाए. इसके बाद खिड़कियां बंद करके AC ऑन करें इससे कूलिंग जल्दी होगी और कंप्रेसर पर दबाव भी कम पड़ेगा.

विज्ञापन

सही AC सेटिंग्स चुनना जरूरी

सही AC सेटिंग्स चुनना जरूरी3 / 7

कई लोग सोचते हैं कि बहुत कम तापमान रखने से ज्यादा ठंडक मिलेगी और पेट्रोल बचेगा, लेकिन ऐसा नहीं है. अगर आपकी कार में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल है, तो तापमान 24-26 डिग्री के बीच रखना सबसे बेहतर माना जाता है. वहीं मैनुअल AC में ब्लोअर को मीडियम लेवल (2 या 3) पर रखना सही रहता है.

बहुत कम तापमान से बढ़ेगा खर्च

बहुत कम तापमान से बढ़ेगा खर्च4 / 7

AC को बहुत कम तापमान पर सेट करने से कंप्रेसर लगातार चलता रहता है. इससे इंजन पर लोड बढ़ता है और फ्यूल की खपत ज्यादा होती है. इसलिए संतुलित तापमान रखना ही समझदारी है.

विज्ञापन

री-सर्कुलेशन मोड का सही इस्तेमाल

री-सर्कुलेशन मोड का सही इस्तेमाल5 / 7

री-सर्कुलेशन मोड के जरिए कार के अंदर की ठंडी हवा बार-बार घूमती रहती है और बाहर की गर्म हवा अंदर नहीं आती. इससे AC को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती और माइलेज पर भी अच्छा असर पड़ता है.

खिड़कियां- दरवाजे पूरी तरह बंद रखें

खिड़कियां- दरवाजे पूरी तरह बंद रखें6 / 7

AC चलाते समय अगर खिड़कियां या दरवाजे हल्के से भी खुले रह जाते हैं, तो ठंडी हवा बाहर निकलती रहती है. इससे कूलिंग कम हो जाती है और इंजन पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे फ्यूल खर्च बढ़ता है.

विज्ञापन

एयर फिल्टर की सफाई न भूलें

एयर फिल्टर की सफाई न भूलें7 / 7

AC की बेहतर परफॉर्मेंस के लिए एयर फिल्टर का साफ होना बेहद जरूरी है. अगर फिल्टर गंदा होगा, तो कूलिंग कमजोर पड़ेगी और आपको AC को ज्यादा चलाना पड़ेगा, जिससे ईंधन की खपत बढ़ सकती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन