बाइक इंजन में CC का क्या मतलब होता है, 90% बाइक लवर्स भी नहीं जानते!

बाइक या कार खरीदते वक्त आप भी सिर्फ CC देखकर फैसला लेते हैं? सच जानकर हैरान रह जाएंगे! इंजन का CC सिर्फ पावर ही नहीं, आपकी जेब और माइलेज दोनों पर सीधा असर डालता है. आइए जानते हैं इसका असली मतलब क्या होता है.

Bike CC
1 / 7

 

जब भी आप नई कार या बाइक खरीदने का सोचते हैं, तो सबसे पहले इंजन की क्षमता यानी CC की चर्चा होती है. आपने अक्सर सुना होगा कि कोई बाइक 125cc की है या 350cc की. खासकर बाइक सेगमेंट में CC का जिक्र हर जगह होता है- चाहे बजट मॉडल हो या प्रीमियम बाइक. (Photo-Freepik)

विज्ञापन

ज्यादा CC का मतलब ज्यादा कीमत

ज्यादा CC का मतलब ज्यादा कीमत2 / 7

बाइक के मामले में CC का सीधा संबंध कीमत से भी होता है. आमतौर पर ज्यादा CC वाली बाइक्स महंगी होती हैं, क्योंकि उनमें ज्यादा पावर और बेहतर परफॉर्मेंस मिलती है. यही वजह है कि प्रीमियम बाइक्स में इंजन क्षमता ज्यादा देखने को मिलती है. (AI Generated Image)

विज्ञापन

CC पर बात ज्यादा, समझ कम

CC पर बात ज्यादा, समझ कम3 / 7

दिलचस्प बात यह है कि लोग CC के बारे में खूब बात करते हैं, लेकिन इसका सही मतलब बहुत कम लोगों को पता होता है. इसलिए यह समझना जरूरी है कि आखिर इंजन में लिखा CC क्या दर्शाता है और इसका आपकी गाड़ी की परफॉर्मेंस पर क्या असर पड़ता है. (AI Generated Image)

माइलेज, परफॉर्मेंस और कीमत से सीधा कनेक्शन

माइलेज, परफॉर्मेंस और कीमत से सीधा कनेक्शन4 / 7

इंजन का CC आपकी गाड़ी की माइलेज, परफॉर्मेंस और कीमत- तीनों को प्रभावित करता है. अगर आप बिना समझे सिर्फ CC देखकर गाड़ी खरीदते हैं, तो हो सकता है बाद में आपको नुकसान उठाना पड़े. (AI Generated Image)

विज्ञापन

CC का असली मतलब क्या होता है

CC का असली मतलब क्या होता है5 / 7

किसी भी इंजन में लिखा CC ‘क्यूबिक सेंटीमीटर’ (Cubic Centimeters) या ‘क्यूबिक कैपेसिटी’ (Cubic Capacity) को दर्शाता है. यह इंजन के सिलेंडरों की कुल क्षमता को मापता है, यानी एक बार में इंजन कितनी हवा और ईंधन का मिश्रण जला सकता है. (AI Generated Image)

इंजन की क्षमता और पावर का संबंध

 इंजन की क्षमता और पावर का संबंध6 / 7

जैसा कि समझा, CC का सीधा असर परफॉर्मेंस पर पड़ता है. बाइक के इंजन में दो या चार कंबशन चैंबर हो सकते हैं, और जितनी ज्यादा CC क्षमता होगी, उतनी ही ज्यादा पावर जनरेट होगी. (AI Generated Image)

विज्ञापन

ज्यादा CC vs ज्यादा माइलेज क्या चुनें?

ज्यादा CC vs ज्यादा माइलेज क्या चुनें?7 / 7

सरल भाषा में कहें तो ज्यादा CC का मतलब बड़ा इंजन और ज्यादा ताकत. 100cc से 150cc तक की बाइक्स कम पावर देती हैं लेकिन माइलेज बेहतर होता है. वहीं 350cc या उससे ज्यादा क्षमता वाली बाइक्स में पावर ज्यादा मिलती है, लेकिन माइलेज थोड़ा कम हो जाता है. (AI Generated Image)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन