बदल जाएगी गाड़ियों की सूरत, साल 2024 में लॉन्च होंगी Nissan और Toyota की यह फ्यूचरिस्टिक कारें 

Upcoming  SUV cars in 2024 details in hindi: SUV सेगमेंट में Nissan अपनी X-Trail और Toyota अपनी ईवी कार Urban SUV को पेश करने वाली है।

Nissan X-Trail Toyota Urban SUV launch 2024 Nissan  cars Toyota cars SUV cars news auto news upcoming cars 2024 

Upcoming  SUV cars in 2024 details in hindi: भविष्य में हमें गाड़ियों (SUV cars ) का फ्रंट लुक पहले से अधिक बॉक्सी और मस्कुलर देखने को मिलेगा। साल 2024 में आने वाली नई कारों में एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए जा रहे हैं। वहीं, कार निर्माता कंपनियां ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से टचस्क्रीन मैकेनिज्म और लग्जरी को प्रायोरिटी दे रही हैं। आइए आपको 2024 में आने वाली Nissan X-Trail और Toyota Urban SUV के बारे में बताते हैं।

विज्ञापन

Nissan X-Trail

यह बिग साइज SUV कार है। जिसे हाल ही में इंडिया में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। इसके कैमॉफ्लाज को देखकर पता चला कि इसकी लंबाई 4630 mm चौड़ाई 1785 mm और हाइट 1685 mm की है। इस कार में 479 लीटर का बूट स्पेस है, यह एसयूवी सेगमेंट की 5 सीटर कार है। कार शुरुआती कीमत 40 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी। फिलहाल कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। इसमें सात सीट का भी ऑप्शन मिलेगा।

विज्ञापन

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें Nissan X-Trail

कार में मिलेगा 1995 लीटर का डीजल इंजन

अनुमान है कि फरवरी 2024 में इसे इंडिया में पेश कर दिया जाएगा। यह माइल्ड हाइब्रिड कार होगी, इसमें मिलने वाली इलेक्ट्रिक मोटर इसे चलने की एडिशन पावर देगी। कंपनी इसमें 11 अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन देगी। नई Nissan X-Trail में 1995 लीटर का डीजल इंजन मिलेगा। कार में 65 लीटर की फ्यूल कैपेसिटी मिलती है। कार की ग्राउंड क्लीयरेंस 200mm है जिससे खराब रास्तों पर भी यह स्मूथ राइड देती है। कार अपने धाकड़ इंजन के साथ 142 bhp की पावर पर 4000rpm देगी।

विज्ञापन

Toyota Urban SUV EV

यह कंपनी की इलेक्ट्रिक कार है। इसमें सिंगल चार्ज पर 550 km तक की ड्राइविंग रेंज मिलेगी। यह बिग साइज एसयूवी कार है, जिसकी लंबाई को कंपनी ने 4300 mm रखा है। दिखने में यह पूरी तरह फ्यूचरिस्टिक लुक देती है। इसके फ्रंट को बेहद बॉक्सी और मस्कुलर लुक में बनाया गया है। हाल ही में कंपनी ने अपनी इस कार से पर्दा उठाया है। कार लवर्स इसका कंपैरिजन फ्यूचर में आने वाली Maruti Suzuki eVX से कर रहे हैं।

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें  Toyota Urban SUV EV

कार में जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स 

विज्ञापन

Toyota Urban SUV में C-शेप LED DRLs और टेललाइट इसे जबरदस्त लुक देते हैं। इसकी चौड़ाई 1820 mm की हो सकती है। साल 2024 में इसका ग्लोबल लॉन्च होगा। इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल डिस्प्ले मिलेंगे। इसमें एडवांस सेफ्टी फीचर्स जैसे ADAS, ABS, छह एयरबैग, हिल होल्ड असिस्ट और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलेंगे

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ