हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Tekton Launch Date India: बोल्ड लुक और प्रीमियम फीचर्स के साथ आ रही Nissan की ये नई SUV, क्रेटा-सेल्टॉस को देगी टक्कर

भारतीय SUV मार्केट में जल्द बड़ा धमाका होने वाला है. Nissan अपनी नई मिड-साइज SUV Tekton को लॉन्च करने जा रही है, जो सीधे Hyundai Creta और Kia Seltos को चुनौती देगी. जानते हैं इसकी डिटेल.

विज्ञापन
Nissan Tekton में मिल सकते हैं ADAS और Panoramic Sunroof जैसे फीचर्स.

Nisaan Tekton Launch Date In India: भारत में मिड-साइज SUV सेगमेंट लगातार बड़ा होता जा रहा है और अब इस मुकाबले में Nissan भी बड़ा दांव खेलने की तैयारी कर रही है. कंपनी अपनी नई SUV Nissan Tekton को भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रही है, जिसे सीधे तौर पर Hyundai Creta, Kia Seltos और नई Renault Duster जैसी लोकप्रिय एसयूवी को चुनौती देने के लिए तैयार किया गया है. Nissan ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि इस नई SUV को 9 जुलाई 2026 को पेश किया जाएगा. माना जा रहा है कि यह मॉडल कंपनी के लिए भारतीय बाजार में एक अहम वापसी साबित हो सकता है.

Nissan के लिए क्यों खास है Tekton?

Nissan Tekton को कंपनी की नई रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है. लंबे समय बाद Nissan भारतीय SUV सेगमेंट में इतनी बड़ी तैयारी के साथ उतर रही है. यह SUV कंपनी की मौजूदा Magnite से ऊपर पोजिशन की जाएगी और इसे आकर्षक कीमत के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है, ताकि ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को अपनी तरफ खींचा जा सके.

डिजाइन में मिलेगा दमदार और मस्क्यूलर लुक

डिजाइन की बात करें तो Nissan Tekton को काफी बोल्ड और मजबूत लुक दिया जा सकता है. कंपनी की तरफ से जारी टीजर इमेज और डिजाइन स्केच में SUV का फ्रंट काफी आकर्षक नजर आया है. इसमें कनेक्टेड LED DRLs, चौड़ी फ्रंट ग्रिल और C-शेप्ड लाइटिंग सिग्नेचर देखने को मिला है. Nissan का कहना है कि इसके डिजाइन में ग्लोबल फ्लैगशिप SUV Patrol से प्रेरणा ली गई है. इसके अलावा अपराइट बोनट और स्क्वायर्ड व्हील आर्चेस इसे सड़क पर दमदार रोड प्रजेंस देने में मदद कर सकते हैं.

विज्ञापन

केबिन में मिल सकते हैं प्रीमियम फीचर्स

अपकमिंग Nissan Tekton में प्रीमियम केबिन एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें पैनारामिक समरूफ, वेंटिलेडेट फ्रंट सीट्स, डूअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, और बड़ा टच स्क्रीम इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया जा सकता है. इसके अलावा कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और Level-2 ADAS जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स भी इस SUV का हिस्सा बन सकते हैं.

ये भी पढ़ें-Upcoming Cars: नई Brezza से लेकर ‘मिनी स्पॉर्कियो’ Vision S तक, बाजार में आने वाली हैं ये शानदार गाड़ियां

विज्ञापन

इंजन ऑप्शन में मिल सकता है दमदार परफॉर्मेंस

इंजन की बात करें तो Nissan Tekton में टर्बो-पेट्रोल इंजन का विकल्प दिया जा सकता है. ग्राहकों को इसमें मैनुअल और ऑटोमेटिक गियर बॉक्स दोनों ऑप्शन मिलने की संभावना है. हालांकि कंपनी ने अभी इसके पावरट्रेन से जुड़ी पूरी जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि लॉन्च के करीब इसके सभी स्पेसिफिकेशन्स सामने आ जाएंगे.

लॉन्च डेट पर टिकी सबकी नजर

फिलहाल SUV से जुड़ी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन 9 जुलाई 2026 को इसके आधिकारिक डेब्यू के दौरान फीचर्स, इंजन ऑप्शन और संभावित कीमत जैसी अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं. अगर Nissan Tekton सही कीमत और फीचर्स के साथ आती है, तो यह मिड-साइज SUV सेगमेंट में बड़ा मुकाबला खड़ा कर सकती है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-जून से महंगी होंगी Maruti की कारें! कंपनी ने किया बड़ा ऐलान, जानिए कितनी बढ़ेगी कीमत और इसके पीछे की वजह

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola