Upcoming Cars: नई Brezza से लेकर ‘मिनी स्पॉर्कियो’ Vision S तक, बाजार में आने वाली हैं ये शानदार गाड़ियां
भारत की SUV मार्केट में जल्द धमाका होने वाला है. Mahindra, Maruti, Kia और VinFast अपनी नई सब-4 मीटर SUVs लॉन्च करने की तैयारी में हैं. इनमें दमदार फीचर्स, शानदार डिजाइन, ADAS, पैनोरमिक सनरूफ और इलेक्ट्रिक ऑप्शन तक देखने को मिलेंगे. जानते हैं इनकी डिटेल्स.

भारत में सब-4 मीटर SUVs की डिमांड लगातार बढ़ रही है. शहरों की भीड़भाड़ में आसान ड्राइविंग, ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस और फैमिली के लिए अच्छा स्पेस मिलने की वजह से लोग इस सेगमेंट को काफी पसंद कर रहे हैं. अब कंपनियां नए मॉडल, फेसलिफ्ट और नेक्स्ट जेनरेशन SUVs लॉन्च करने की तैयारी में हैं. आने वाले समय में Mahindra Vision S, नई Brezza, VinFast VF3 और Kia Sonet Gen 2 जैसी गाड़ियां बाजार में हलचल मचाने वाली हैं.
Mahindra Vision S में मिलेगा दमदार रग्ड लुक
2 / 6Mahindra Vision S को 2027 में लॉन्च किया जा सकता है. यह बॉक्सी डिजाइन और Defender जैसे स्टाइल के साथ आएगी. SUV को NU_IQ प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा, जिसमें हाई ग्राउंड क्लीयरेंस और टेलगेट पर स्पेयर व्हील देखने को मिल सकता है. फीचर्स की बात करें तो इसमें पैनोरमिक सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा, ADAS, प्रीमियम इंटीरियर और LED लाइटिंग मिलने की उम्मीद है. इसमें 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन का विकल्प मिल सकता है. कंपनी भविष्य में इसका हाइब्रिड और EV मॉडल भी ला सकती है. इसकी संभावित कीमत 10.5 लाख से 17.5 लाख रुपये के बीच रह सकती है.
नए अवतार में आएगी Maruti Brezza Facelift
3 / 6Maruti Suzuki Brezza का फेसलिफ्ट मॉडल इस साल के आखिर तक लॉन्च हो सकता है. नई Brezza में अपडेटेड इंफोटेनमेंट सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा, स्टैंडर्ड 6 एयरबैग्स और नया डिजिटल क्लस्टर जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं. SUV में 1.5 लीटर K15C पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आएगा. इसमें मैनुअल, ऑटोमैटिक और CNG ऑप्शन मिलने की उम्मीद है. माइलेज पेट्रोल में लगभग 17 से 19 kmpl तक हो सकता है. इसकी संभावित कीमत 8.5 लाख से 14 लाख रुपये के बीच रहने की उम्मीद है.
VinFast VF3 बनेगी सस्ती इलेक्ट्रिक SUV
4 / 6वियतनाम की कंपनी VinFast भारत में अपनी छोटी इलेक्ट्रिक SUV VF3 लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. इसे अक्टूबर-नवंबर 2026 तक भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है. यह MG Comet जैसी EVs को टक्कर दे सकती है. SUV में मॉडर्न इंटीरियर, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, रियर कैमरा और कई सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे. इसमें 18.6 kWh बैटरी पैक दिया जाएगा, जो करीब 200 से 215 किलोमीटर तक की रेंज दे सकता है. फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ यह SUV 36 मिनट में 10 से 70 प्रतिशत तक चार्ज हो सकेगी. इसकी संभावित कीमत 7.5 लाख से 10 लाख रुपये के बीच हो सकती है.
Kia Sonet Gen 2 में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स
5 / 6Kia Sonet का नया जेनरेशन मॉडल 2027 में लॉन्च हो सकता है. नई Sonet में नया K1 प्लेटफॉर्म, अपडेटेड डिजाइन और नई LED टेललाइट्स देखने को मिल सकती हैं. SUV में लेवल-1 ADAS, वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं. इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल, 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन का विकल्प मिलेगा. साथ ही मैनुअल, iMT और DCT/AT गियरबॉक्स ऑप्शन भी उपलब्ध होंगे. इसकी संभावित कीमत 7.3 लाख से 14 लाख रुपये के बीच रह सकती है.
आने वाले समय में और बढ़ेगा SUV मार्केट का क्रेज
6 / 6नई टेक्नोलॉजी, बेहतर सेफ्टी फीचर्स और कई इंजन ऑप्शन्स के साथ आने वाली ये SUVs भारतीय बाजार को और ज्यादा प्रतिस्पर्धी बना सकती हैं. पेट्रोल, डीजल, CNG और इलेक्ट्रिक जैसे विकल्प ग्राहकों को अपनी जरूरत के हिसाब से बेहतर चुनाव करने का मौका देंगे. आने वाले वर्षों में सब-4 मीटर SUV सेगमेंट और ज्यादा मजबूत होता नजर आ सकता है.









