Nissan Tekton: भारतीय SUV बाजार में Nissan ने अपनी नई कॉम्पैक्ट SUV Nissan Tekton लॉन्च कर दी है. कंपनी ने इसे मॉर्डन डिजाइन, प्रीमियम फीचर्स और दमदार टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया है. Nissan का कहना है कि इस SUV का डिजाइन उसकी मशहूर Patrol SUV से इंस्पायर्ड है. नई Tekton कंपनी के पोर्टफोलियो में Magnite, Gravite और X-Trail के साथ चौथा मॉडल बन गई है.

Nissan Tekton की कीमत

वेरिएंटएक्स-शोरूम कीमत
Nissan Tekton VISIA T160 MT₹10.49 लाख
Nissan Tekton VISIA+ T160 MT₹11.14 लाख
Nissan Tekton ACENTA T160 MT₹11.79 लाख
Nissan Tekton N-CONNECTA T160 MT₹13.69 लाख
Nissan Tekton N-CONNECTA T280 MT₹14.99 लाख
Nissan Tekton TEKNA T160 MT₹15.39 लाख
Nissan Tekton TEKNA T280 MT₹16.39 लाख
Nissan Tekton TEKNA+ T160 MT₹16.49 लाख
Nissan Tekton ACENTA T280 DCT₹14.99 लाख
Nissan Tekton N-CONNECTA T280 DCT₹16.49 लाख
Nissan Tekton TEKNA T280 DCT₹17.79 लाख
Nissan Tekton TEKNA+ T280 DCT₹18.59 लाख

डिजाइन में दिखेगा अलग अंदाज

हालांकि Nissan Tekton का प्लेटफॉर्म Renault Duster जैसा है, लेकिन इसका एक्सटीरियर डिजाइन पूरी तरह अलग रखा गया है. फ्रंट में Nissan Patrol से प्रेरित बड़ी ग्रिल दी गई है, जिसके बीच में Nissan का क्रोम लोगो मिलता है. इसके साथ C-शेप LED DRLs, LED हेडलैंप, कनेक्टेड लाइट बार, सिल्वर स्किड प्लेट और LED फॉग लैंप इसे दमदार लुक देते हैं.

---खबर नीचे जारी है---

साइड और रियर डिजाइन

साइड प्रोफाइल में SUV का बॉक्सी डिजाइन और मजबूत स्टांस देखने को मिलता है. इसमें 18 इंच के ड्यूल-टोन अलॉय व्हील, फ्रंट डोर पर क्रोम फिनिश और रियर डोर के लिए हिडन डोर हैंडल दिए गए हैं. पीछे की तरफ कनेक्टेड LED टेललाइट्स, बीच में बड़ा Tekton बैज, रूफ स्पॉइलर और सिल्वर फिनिश वाला बंपर इसे स्पोर्टी लुक देता है.

---खबर नीचे जारी है---

6 रंगों में मिलेगी नई SUV

Nissan Tekton को छह मोनोटोन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. इनमें Moonbow Gray, Onyx Black, Blade Silver, Pearl White, Flare Garnet Red और Indigo Blue शामिल हैं. इनमें से Gray, Silver, White, Red और Blue रंग ब्लैक रूफ के साथ ड्यूल-टोन विकल्प में भी मिलेंगे.

---खबर नीचे जारी है---

केबिन में मिलेगा प्रीमियम एहसास

SUV का इंटीरियर काफी आधुनिक बनाया गया है. इसमें पर्पल, ब्लैक और व्हाइट थीम के साथ लेयर्ड डैशबोर्ड मिलता है. डुअल स्क्रीन सेटअप और थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील के साथ केबिन प्रीमियम महसूस होता है. क्लाइमेट कंट्रोल के लिए टॉगल-स्टाइल स्विच भी दिए गए हैं.

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- तेज बारिश में कार चलाते समय न करें 7 ये गलतियांं, बढ़ सकता है हादसे का खतरा

---खबर नीचे जारी है---

फीचर्स की लंबी लिस्ट

Nissan Tekton में 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, बिल्ट-इन Google नेविगेशन, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, 6-स्पीकर साउंड सिस्टम और 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है. इसके अलावा वायरलेस फोन चार्जर, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, एयर प्यूरीफायर, पैनोरमिक सनरूफ, 6-वे पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एम्बिएंट लाइटिंग, रियर AC वेंट, पावर्ड टेलगेट, ऑटो-डिमिंग IRVM, रियर सनशेड, ऑटो हेडलैंप, ड्राइविंग मोड, कीलेस एंट्री और पुश-बटन स्टार्ट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं.

सेफ्टी में 5-स्टार

सेफ्टी के मामले में Nissan Tekton काफी मजबूत नजर आती है. इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल स्टार्ट असिस्ट, हिल डिसेंट कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, रेन सेंसिंग वाइपर, चारों पहियों में डिस्क ब्रेक, TPMS, 360 डिग्री कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स मिलते हैं. कंपनी के मुताबिक, Renault Duster की तरह Nissan Tekton को भी भारत NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है.

इंजन और माइलेज

Nissan Tekton में दो टर्बो पेट्रोल इंजन विकल्प दिए गए हैं.

इंजन1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल
पावर100 PS163 PS
टॉर्क166 Nm280 Nm
ट्रांसमिशन6-स्पीड मैनुअल6-स्पीड मैनुअल / 6-स्पीड DCT
ड्राइवफ्रंट व्हील ड्राइवफ्रंट व्हील ड्राइव

कंपनी के अनुसार, 1.0-लीटर इंजन 19.4 kmpl तक का माइलेज देता है. वहीं 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 17.8 kmpl और DCT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ 18.5 kmpl का माइलेज देने का दावा करता है.

किन SUVs से होगा मुकाबला?

भारतीय बाजार में Nissan Tekton का मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, Tata Sierra, Maruti Victoris, Maruti Grand Vitara, Toyota Hyryder, Volkswagen Taigun, Skoda Kushaq, Honda Elevate, MG Astor, Tata Curvv और Citroen Basalt जैसी लोकप्रिय SUVs से होगा. फीचर्स, डिजाइन और कीमत को देखते हुए Nissan की नई SUV मिड-साइज SUV सेगमेंट में ग्राहकों के लिए एक नया विकल्प बनकर सामने आई है.

ये भी पढ़ें- E20 फ्यूल से कार के किस पार्ट को हो सकता है नुकसान? रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, बदलवाना पड़ सकता है ये हिस्सा