तेज बारिश में कार चलाते समय न करें 7 ये गलतियांं, बढ़ सकता है हादसे का खतरा
मानसून में कार चलाते समय की गई एक छोटी-सी गलती भी बड़े हादसे की वजह बन सकती है. तेज बारिश, फिसलन भरी सड़क और कम विजिबिलिटी के बीच अगर कुछ जरूरी बातों का ध्यान नहीं रखा, तो सफर खतरनाक हो सकता है. घर से निकलने से पहले ये जरूरी टिप्स जरूर जान लें.

बारिश का मौसम गर्मी से राहत देता है, लेकिन कार चलाने वालों के लिए कई मुश्किलें भी लेकर आता है. गीली सड़कें, कम विजिबिलिटी, पानी से भरे गड्ढे और फिसलन हादसों का खतरा बढ़ा देते हैं. ऐसे मौसम में सिर्फ सावधानी से ड्राइव करना ही काफी नहीं है, बल्कि कार की सही देखभाल भी बेहद जरूरी होती है. कुछ आसान उपाय अपनाकर आप अपनी कार और खुद दोनों को सुरक्षित रख सकते हैं.
कार की सफाई को नजरअंदाज न करें
2 / 7कई लोगों को लगता है कि बारिश में कार अपने आप साफ हो जाती है, लेकिन ऐसा नहीं है. बारिश का पानी, मिट्टी और कीचड़ कार के निचले हिस्से में जमा होकर जंग लगने की वजह बन सकते हैं. इसलिए समय-समय पर कार की अच्छी तरह धुलाई करवाएं, खासकर अंडरबॉडी की सफाई जरूर कराएं. कार धोने के बाद कुछ देर चलाने से नीचे जमा पानी भी निकल जाता है.
टायर और वाइपर की हालत जरूर जांचें
3 / 7मानसून में टायर और वाइपर सबसे अहम भूमिका निभाते हैं. अगर टायर ज्यादा घिस चुके हैं या 5 से 6 साल पुराने हो गए हैं, तो उन्हें बदल देना बेहतर रहेगा, क्योंकि पुराने टायर गीली सड़क पर अच्छी पकड़ नहीं बना पाते. वहीं अगर वाइपर शीशे को ठीक से साफ नहीं कर रहे हैं या उनका रबर सख्त हो गया है, तो नए वाइपर लगवा लेना चाहिए. साफ विंडशील्ड सुरक्षित ड्राइविंग के लिए बेहद जरूरी है.
सभी लाइट्स चेक करें
4 / 7बारिश के दौरान धुंध और कम रोशनी के कारण हेडलाइट, टेललाइट और इंडिकेटर का सही तरीके से काम करना बहुत जरूरी होता है. यात्रा शुरू करने से पहले एक बार सभी लाइट्स की जांच कर लें, ताकि सड़क पर दूसरे वाहन चालक आपकी कार को आसानी से देख सकें.
कार को लंबे समय तक कवर में न रखें
5 / 7अगर आपकी कार लंबे समय तक खड़ी रहती है और हमेशा कवर से ढकी रहती है, तो बीच-बीच में कवर हटाना जरूरी है. लंबे समय तक कवर लगे रहने से नमी अंदर फंस सकती है, जिससे कार में जंग लगने का खतरा बढ़ जाता है. अगर कार किसी छत या शेड के नीचे खड़ी है, तो बिना कवर के रखना ज्यादा बेहतर माना जाता है.
विंडशील्ड की सुरक्षा और जरूरी सामान साथ रखें
6 / 7आजकल बाजार में ऐसे स्प्रे और कोटिंग उपलब्ध हैं, जो विंडशील्ड पर पानी को टिकने नहीं देते. इससे बारिश में सामने का रास्ता ज्यादा साफ दिखाई देता है. अगर आपकी कार पुरानी है और समुद्र किनारे वाले इलाके में रहती है, तो एंटी-रस्ट कोटिंग करवाना भी फायदेमंद हो सकता है. इसके अलावा मानसून में कार के अंदर हमेशा फर्स्ट एड किट, टॉर्च, टायर इंफ्लेटर, छाता और रेनकोट रखें. लंबे ट्रैफिक जाम की स्थिति के लिए पानी की बोतल और हल्के स्नैक्स रखना भी समझदारी होगी.
बारिश में सुरक्षित ड्राइविंग के लिए अपनाएं ये तरीके
7 / 7अगर सड़क पर पानी भरा हुआ है, तो कार की रफ्तार धीमी रखें और पूरी सावधानी के साथ ड्राइव करें. आगे चल रही गाड़ी से पर्याप्त दूरी बनाए रखें, ताकि अचानक ब्रेक लगाने की स्थिति में दुर्घटना से बचा जा सके. घर से निकलने से पहले मौसम और ट्रैफिक का अपडेट जरूर देख लें. इससे सही रास्ता चुनने में आसानी होगी और सफर भी ज्यादा सुरक्षित रहेगा. (Images Credit- Pexels/Magnific)



















