हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

16 इंच के अलॉय व्हील, 19 kmpl की माइलेज, ये है 6 लाख कीमत वाली स्टाइलिश SUV

कार में 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, यह कार सड़क पर 175 km/h की टॉप स्पीड देती है। इस फैमिली कार में 366 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। कार में 7-इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलता है, जो इसे हाई क्लास लुक देता है।

विज्ञापन
Nissan Magnite

Nissan Magnite suv car: बाजार में इन दिनों कॉम्पैक्ट एसयूवी गाड़ियों का क्रेज है, मिडिल क्लास 10 लाख कीमत से कम में आने वाली स्मार्ट एसयूवी कार पसंद करता है। बाजार में ऐसी ही एक स्मार्ट कार है Nissan Magnite. जल्द ही इस कार का अपडेट वर्जन भी आने वाला है। हाई पावर के लिए इस कार में 999 cc का पेट्रोल इंजन मिलता है, यह कार सड़क पर हाई पिकअप के लिए मैक्सिमम 72 PS की पावर और 96nm का टॉर्क जनरेट करती है। कार में फिलहाल सीएनजी इंजन ऑप्शन नहीं है।

Nissan Magnite का बेस मॉडल 5.99 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिल रहा है। कार का टॉप मॉडल 13.74 लाख रुपये ऑन रोड पर आता है। यंगस्टर्स के लिए इस कार में 8 अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन ऑफर किए जा रहे हैं। कंपनी का दावा है कि यह कार 19.7 kmpl की माइलेज आसानी से निकाल लेती है। इस कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन आते हैं।

 

Nissan Magnite 
Car Specifications
Price
Rs. 5.99 Lakh onwards
Mileage
17.4 to 19.7 kmpl
Engine 999 cc
Safety
4 Star (ASEAN NCAP)
Fuel Type Petrol
Transmission
Manual & Automatic
Seating Capacity 5 Seater

 

ये भी पढ़ें: Hybrid में आएंगी Maruti और Skoda की ये दमदार गाड़ियां, रनिंग कॉस्ट पड़ेगी कम

विज्ञापन

Nissan Magnite में 205 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस

Nissan Magnite में तेज रफ्तार के लिए 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। यह कार सड़क पर 175 km/h की टॉप स्पीड देती है। कार में सात वेरिएंट आते हैं, ये कार मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों इंजन ऑप्शन में अवेलेबल है। ये 5 सीटर कार है, जिसमें 16 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं। कार में एलईडी हेडलाइट और टेललाइट मिलती है, इसमें टर्बो पेट्रोल इंजन का भी ऑप्शन है। कार को NCAP क्रैश टेस्ट में 4 स्टार रेटिंग है। इसमें 205 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है, जिसे इसे कच्चे रास्तों पर चलाना आसान है। बता दें ग्राउंड क्लीयरेंस कार के प्लेटफॉर्म और जमीन के बीच की दूरी को कहते हैं।

 

Tata Punch 
Car Specifications
Price
Rs. 7.54 Lakh onwards
Mileage
18.8 to 26.99 kmpl
Engine 1199 cc
Safety
5 Star (Global NCAP)
Fuel Type Petrol & CNG
Transmission
Manual & Automatic
Seating Capacity 5 Seater

 

कार में 366 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है

Nissan Magnite बाजार में Citroen’s C3, Renault Kiger और Tata Punch से मुकाबला करती है। पंच सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी कार में से एक है। पंच का बेस मॉडल 6.12 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिल रहा है। इसमें सीएनजी और इलेक्ट्रिक वर्जन भी मिलता है। कंपनी का दावा है कि कार का CNG वर्जन 26.99 km/kg की माइलेज देता है। इसमें 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, यह कार सड़क पर 175 km/h की टॉप स्पीड देती है। इस फैमिली कार में 366 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। कार में 7-इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलता है, जो इसे हाई क्लास लुक देता है।

विज्ञापन

 

 

Tata Punch में ये फीचर्स भी…

  • कार में चार वेरिएंट ऑफर किए जाते हैं।
  • हाई पावर के लिए 88 PS की पावर और 115 Nm का टॉर्क मिलता है।
  • कार में हाई एंड लुक और टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिटस्म।
  • रियर सीट पर चाइल्ड एंकरेज, और सीट बेल्ट रिमांइडर
  • डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और पावर विंडो
  • ऑटो एसी और रियर सीट पर ज्यादा लेग स्पेस

 

ये भी पढ़ें: 11 लाख शुरुआती कीमत में आते हैं SUV के ये 2 ऑप्शन, हाई माइलेज और शानदार फीचर्स

ये भी पढ़ें: Tata Nexon CNG आने से पहले पेट्रोल और डीजल वेरिएंट पर आया बंपर डिस्काउंट, 24 की माइलेज

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola