5.99 लाख की ये SUV होने वाली है काफी महंगी, अभी खरीदने में फायदा

Nissan Magnite: निसान की नई कॉम्पैक्ट एसयूवी मैग्नाइट भारत में काफी पसंद की जा रही है, यह अब फल से बेहतर हुई है। लेकिन अब इसकी कीमत में इजाफा होने जा रहा है। ऐसे में इसी महीने इसे खरीदने में फायदा है…

Nissan Magnite

Nissan Magnite: निसान मोटर इंडिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी ‘मैग्नाइट’  ग्राहकों को खूब पसंद आ रही है। इस गाड़ी ने हाल ही में देश के अंदर 5 लाख यूनिट की बिक्री की है। अगर आप इस एसयूवी को खरीदने की सोच रहे हैं तो यह अच्छा मौका है क्योंकि हमारे सोर्स के मुताबिक कंपनी Magnite की कीमत में 2% तक का इजाफा करने जा रही है। नई कीमतें जनवरी 2025 से लागू हो सकती है। निसान ही नहीं कई कंपनियां नए साल में कारों की कीमतों में इजाफा करने वाली हैं। पिछले महीने निसान ने भारत में कुल 9040 कारों की बिक्री की थी, जिसमें मैग्नाइट सबसे ज्यादा बिकी थी। लेकिन घरेलू बाजार में कंपनी ने केवल 2342 कारें बेची थी  जबकि, 6698 कारों को एक्सपोर्ट किया। अक्टूबर 2024 से तुलना में कंपनी की कुल होलसेल बिक्री 5570 से 62% बढ़कर 9040 यूनिट पर पहुंच गई। आइये जानते हैं Magnite के फीचर्स के बारे में …

कीमत: 5.99 लाख से शुरू

Nissan Magnite फेसलिफ्ट की कीमत 5.99 लाख रुपये से लेकर 11.50 लाख रुपये तक जाती है। कीमत में कोई इजाफा न होना इस गाड़ी का एक बड़ा प्लस पॉइंट है।  निसान मैग्नाइट फेसलिफ्ट को 6 वेरिएंट में उपलब्ध है जिसमें Visia, Visia+, Acenta, N-Connecta, Tekna और Tekna+ शामिल है।

डिजाइन पहले से हुआ थोड़ा बेहतर

नई मैग्नाइट के डिजाइन में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं किये हैं लेकिन जो भी थोड़े बदलाव किये हैं वो शानदार लगते हैं। इसमें नई फ्रंट ग्रिल के साथ अपडेटेड फ्रंट बंपर को जोड़ा गया है जिसकी वजह से अब यह ज्यादा दिखती है। इसमें ऑटोमैटिक एलईडी हेडलाइट्स जोड़ दी है । इस गाड़ी में 16-इंच के नये डिजाइन वाले अलॉय व्हील दिए गये हैं। इसके अलावा रियर लुक अब फ्रेश नज़र आता है। यहां पर फिर से डिजाइन किया हुआ बंपर और नए अपडेट टेल लैंप का सेट मिलता है।

इंटीरियर और स्पेस

मैग्नाइट का इंटीरियर बहुत ज्यादा अच्छा नहीं  है। यह बहुत ही लोकल फील देता है। हमारे हिसाब से इस गाड़ी के इंटीरियर में बदलाव की जरूरत है। इंटीरियर में ऑल-लेदर ट्रीटमेंट दिया गया है। इसमें वायरलेस चार्जर की सुविधा मिलती है। इतना ही नहीं 7 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में अब नए ग्राफिक्स देखने को मिलते हैं। नई मैग्नाइट में सिंगल-पैन इलेक्ट्रिक सनरूफ भी है। खास बात ये है कि नए मॉडल में एक नई Key भी मिलती है और यह ऑटो लॉक, अप्रोच अनलॉक और रिमोट स्टार्ट को एक्टिव करती है।

इंजन और पावर

मैग्नाइट में दो पेट्रोल इंजन, 1.0L टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.0L नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के ऑप्शन मिलते है। ये इंजन 6-स्पीड MT या CVT गियरबॉक्स के साथ आते हैं। 20kmpl तक की माइलेज आपको नई मैग्नाइट ऑफ़र करती है। कंपनी का दावा है कि ये दोनों इंजन भारत के हर मौसम में बढ़िया प्रदर्शन करते हैं।

सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी के लिए इस एसयूवी में 6 एयरबैग्स, हाई स्पीड अलर्ट सिस्टम, चाइल्ड सीट माउंट, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट, व्हीकल डायनेमिक कंट्रोल और हाइड्रोलिक ब्रेक असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गये हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ