Nissan की इस कार पर मिल रहा 90000 का डिस्काउंट, Nexon और Sonet लेने वाले भी सोच में पड़े, जानें डिटेल

Nissan Magnite,Nissan,cars under 6 lakhs, petrol cars,

Nissan cars

विज्ञापन

Petrol Cars: कार निर्माता कंपनियों के आपस में कम्पटीशन के बीच Nissan ने बड़ा दांव खेला है। कंपनी ने अपनी 20 Kmpl की माइलेज ने वाली दमदार कार Nissan Magnite पर 90 हजार रुपये तक के सीधे बेनिफिट दिए हैं। जिससे इसके कम्पटीशन कार मॉडल जैसे Kia Sonet, Hyundai Venue, Maruti Suzuki Brezza, Tata Nexon, Mahindra XUV300, Renault Kiger and Citroen C3 लेने जा रहे लोग अब सोचने पर मजबूर पड़ गए हैं कि किस कार को खरीदें।

कॉरपोरेट और ऑन लाइन बुकिंग डिस्काउंट मिल रहा 

Nissan की वेबसाइट के मुताबिक Nissan Magnite के MY22 Vehicle BS6.1 पर 90100 रुपये, MY23 Vehicle BS6.1 पर 71950 रुपये और MY23 Vehicle BS6.2 पर 39950 रुपये तक के ऑफर दिए जा रहे हैं। इस ऑफर में कॉरपोरेट डिस्काउंट, ऑन लाइन बुकिंग डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस आदि शामिल हैं।

Advertisment

Nissan Magnite

5 सीटर कार 8 कलर ऑप्शन में मिल रही 

Nissan Magnite शुरूआती कीमत 6 लाख से 10.94 लाख रुपये एक्स शोरुम पर बाजार में उपलब्ध है। इसमें पांच ट्रिम आते हैं। यह कार 8 कलर ऑप्शन में मिलती है। 5 सीटर यह कार 1-litre पेट्रोल इंजन (72PS/96Nm) 1-litre टर्बो पेट्रोल इंजन (100PS/up to 160Nm) के साथ मिलती है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ