नई Royal Enfield Super Meteor 650 हुई जारी, दमदार लुक के साथ मिलेंगे शानदार फीचर्स, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स
Edited By Sunil Sharma

Edited By Sunil Sharma

Royal Enfield Super Meteor 650: रॉयल एनफील्ड ने भारतीय युवाओं के लिए अपनी नई बाइक Royal Enfield Super Meteor 650 को लेकर बड़ी घोषणा की है। बाइक को गोवा में Rider Mania 2022 इवेंट में प्रस्तुत किया गया। जल्द ही नई बाइक को भारत में भी लॉन्च किए जाने की संभावनाएं हैं। इवेंट में आने वाले विजिटर्स के लिए इस गाड़ी की एडवांस बुकिंग भी शुरु कर दी गई है।
नई रॉयल एनफील्ड सुपर मेटिओर 650 में पैरेलल ट्विन-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है और 47PS की पावर तथा 52Nm का पीक टॉर्क जनरेट कर सकता है। बाइक की स्पीड 120 किलोमीटर प्रति घंटा तक होगी। बाइक की माइलेज भी दूसरी स्पोर्ट्स बाइक के मुकाबले ज्यादा होगी।
राइडर की सेफ्टी के लिए भी बाइक में कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। बाइक में फ्रंट में कन्वेन्शनल USD फॉर्क्स और डुअल रियर शॉक अब्जॉर्बर दिए गए हैं। बाइक को तुरंत रोकने के लिए इसमें डिस्क ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। साथ ही इसमें ड्यूल चैनल ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) दिया गया है।
यह भी पढ़ें: Pulsar 125 का नया फाइबर एडिशन हुआ लॉन्च, पुरानी बाइक के मुकाबले कम कीमत में मिलेंगे ज्यादा फीचर्स
इस बाइक का डिजाईन कुछ हद तक ट्रेडिशनल Royal Enfield SG650 से मिलता जुलता होगा। हालांकि लुक को बेहतर बनाने के लिए इसमें कई नए एक्स्ट्रा फीचर्स जोड़े गए हैं। इनमें राउंड LED हेडलैंप, टियरड्रॉप फ्यूल टैंक, रेट्रो-स्टाइल विंग्ड लोगो, वाइड हैंडलबार, नए साइड पैनल, फॉरवर्ड सेट फुट पेग्स और नया टेल सेक्शन प्रमुख हैं। कम्फर्टेबल राइडिंग के लिए इसमें बेहतर स्कूप्ड सीट दी गई है। साथ ही नॉन-एडजस्टेबल हैंड लीवर भी दिया गया है। बाइक की कीमत का अभी खुलासा नहीं किया गया है।
अभी पढ़ें – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: