Maruti Alto K10 S CNG: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी बेस्ट सेलिंग कार मारुति ऑल्टो का नया वर्जन लॉन्च कर दिया है। नए वर्जन को Alto K10 S CNG नाम दिया गया है। कंपनी ने नए वर्जन में केवल एक ही वेरिएंट लॉन्च किया है। जल्द ही इस गाड़ी के लिए एडवांस बुकिंग भी शुरू कर दी जाएगी।

पहले से दमदार होगा नई Alto K10 S CNG का इंजन

मारूति सुजुकी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार नई कार में 998 सीसी 3-सिलेंडर डुएल जेट, ड़ुअल वीवीटी इंजन दिया गया है। Alto K10 S कार के इंजन को सीएनजी मोड के साथ जोड़ा गया है ताकि इसे नेचुरल गैस से चलाया जा सके। यह इंजन 5500 RPM पर 64 bhp और 89 NM का पीक टॉर्क जनरेट कर सकता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुएल गियरबॉक्स दिया गया है।

नई ऑल्टो देगी जबरदस्त माइलेज

ऑल्टो का पेट्रोल वेरिएंट लगभग 24.90 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देती है। नई ऑल्टो के10-एस सीएनजी कार दूसरी कारों के मुकाबले ज्यादा माइलेज देती है। कंपनी का दावा है कि नई सीएनजी कार 33.85 किलोमीटर प्रति किग्राम का माइलेज देगी जो देश में अभी तक का सबसे अधिक माइलेज होगा। कार की एक्सशोरुम कीमत दिल्ली में 5,94,500 रुपए होगी।

पिछले 16 वर्षों से बनी हुई है देश की बेस्ट सेलिंग कार

मारूति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि नई ऑल्टो कार ग्राहकों की बदलती इच्छाओं को लेकर मारुति सुजुकी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह पिछले 16 वर्षों से लगातार देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी है। उन्होंने कहा कि नई Alto K10 S CNG अपनी परफॉर्मेंस और जबरदस्त माइलेज के दम पर आने वाले समय में ग्राहकों की उम्मीद पर खरा उतरेगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ