Pulsar 125 का नया फाइबर एडिशन हुआ लॉन्च, पुरानी बाइक के मुकाबले कम कीमत में मिलेंगे ज्यादा फीचर्स

Bajaj Pulsar 125, New Pulsar 125 bike, new Pulsar 125 features, Pulsar 125 specifications, Pulsar 125 price,

New Pulsar 125 Carbon Fiber Edition: अगर आप स्पोर्ट्स बाइक खरीदना चाहते हैं तो अभी अच्छा अवसर है। Bajaj Auto ने अपनी बेस्ट सेलिंग बाइक Pulsar 125 का नया अपग्रेडेड वर्जन लॉन्च कर दिया है। नई बाइक वजन में हल्की होने के साथ-साथ दूसरी बाइक्स के मुकाबले काफी सस्ती भी रखी गई है। इस बाइक को बनाने में नई टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया गया है जो इसे ज्यादा मजबूत, बेहतर और दमदार बनाता है।

क्या है New Pulsar 125 Specifications

नई बाइक के लुक की बात करें तो इसके लुक में कोई खास कॉस्मेटिक चेंज नहीं किया गया है। फीचर्स भी पुरानी पल्सर वाले ही हैं। फिर भी कई नए चेंजेज इसमें जोड़े गए हैं जो इसे ज्यादा पावरफुल बना रहे हैं। इसमें 12.4.4cc सिंगल-सिलेंडर फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन है। यह इंजन 8500 RPM पर 11.64bhp की पावर और 10.8nm की पीक टॉर्क जनरेट करता है। बाइक में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है।

बाइक में 6-स्पोक अलॉय व्हील्स का यूज किया गया है। बाइक के फ्रंट व्हील में डिस्क ब्रेक तथा रियर में ड्रम ब्रेक सिस्टम का प्रयोग किया गया है। बाइक को बनाने में कार्बन फाइबर का प्रयोग किया गया है जिसकी वजह से यह काफी हल्की और मजबूत हो गई है। इसके अलावा इसमें सिंगल-पॉड हैडलैंप, मस्कुलर फ्यूल टैंक, ब्लैक-आउट साइड स्लंग एग्जॉस्ट और स्प्लिट ग्रैब रेल्स जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इनके साथ-साथ सेमी-डिजीटल इंस्ट्रमेंट कंसोल भी दिया गया है।

यह होगी नई Pulsar 125 बाइक की कीमत

नई पल्सर 125 को दो वेरिएंटस (सिंगल सीट और स्पिलट सीट वेरिएंट) में लॉन्च किया गया है। सिंगल सीट वेरिएंट Pulsar 125 की एक्सशोरूम कीमत 89,254 रुपए रखी गई है जबकि स्प्लिट सीट वेरिएंट की एक्सशोरूम प्राइस 91,642 रुपए होगी। बाइक को कलर ऑप्शन्स ब्लू और रेडकलर स्कीम्स में लॉन्च किया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ