New Ola S1 Air Launch Price Booking and Delivery Date: ऑटो मोबाइल की दुनिया में इलेक्ट्रिक वाहनों का एक अलग ही क्रेज बना हुआ है। आजकल ज्यादातर लोग पेट्रोल या सीएनजी वाहनों से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर अपना रूख बदल रहे हैं। बात करें अगर दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों की तो इसमें कई वाहन निर्माता कंपनी ने ईवी को लॉन्च कर दिया है।
इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों में ओला की दोपहिया वाहन को काफी पसंद किया जा रहा है। इसका एक कारण कंपनी द्वारा लेटेस्ट अपडेट के साथ वाहन लाना भी है। ओला एस1 वैरिएंट के नीचे जगह बनाने वाली नई ओला एस1 एयर की शुरुआती कीमत 84,999 रुपये है, जिसकी 5 खासियत को जानकर आप इसे खरीदने का विचार बना सकते हैं। आइए नई ओला एस1 एयर की 5 अहम बातें जानते हैं।
और पढ़िए –1 अप्रैल से नहीं बिकेंगी यह 6 कारें, लिस्ट में होंडा, हुंडई और स्कोडा शामिल, यहां देखें पूरी लिस्ट
नई ओला S1 एयर बैटरी पैक (New Ola S1 Air Battery Pack)
न्यू ओला S1 एयर के तीन वैरिएंट उपलब्ध हैं। तीनों में अलग-अलग बैटरी पैक है और तीनों ही अलग-अलग रेंज देती है।न्यू ओला S1 एयर 2kWh, 3kWh और 4kWh के साथ तीन वैरिएंट में उपलब्ध है।
नई ओला S1 एयर रेंज (New Ola S1 Air Range)
न्यू ओला S1 एयर का टॉप मॉडल 4kWh बैटरी पैक के साथ है जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि ये 165KM तक की रेंज देता है। इसका 2kWh वैरिएंट 85kmph और 3kWh वर्जन फुल चार्जिंग पर 125km की IDC रेंज देता है।
ओला S1 एयर रेंज की पावरट्रेन (Ola S1 Air range powertrain)
नई ओला S1 एयर रेंज की पावरट्रेन में 4.5 किलोवाट की मोटर है। इस तरह की मोटर को पहले पेश किया जाता था। ये ईवी 85 किलो मीटर प्रति घंटे की तेजी से रफ्तार भरती है।
नई ओला S1 एयर की कीमत (New Ola S1 Air Price)
नई ओला एस1 एयर की कीमत भी अलग-अलग है। इसके 2kWh वर्जन की कीमत 84,999 रुपये है। जबकि, 3kWh वर्जन की कीमत 99,999 रुपये और टॉप वैरिएंट 4kWh की कीमत 1.10 लाख रुपये है।
बुकिंग और डिलीवरी (New Ola S1 Air Booking and Delivery)
नई ओला एस1 एयर की बुकिंग काफी समय से शुरू है। हालांकि, डिलीवरी की बात करें तो इसमें थोड़ा समय लगेगा। कंपनी की ओर से भारत में नए ओला S1 एयर की डिलीवरी जुलाई 2023 से शुरू की जाएगी। इसकी डिलीवरी डेट अभी तक सामने नहीं आई है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines