हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

नई Maruti Suzuki Swift खरीदने वालों की मौज! मिल रहा है सबसे बड़ा डिस्काउंट

Maruti Suzuki Swift discounts: अगस्त महीने में अगर आप मारुति सुजुकी की नई स्विफ्ट खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको काफी काफी फायदा हो सकता है। स्विफ्ट की कीमत 6.49 लाख रुपए से से शुरू होती है और इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है…

विज्ञापन

New Swift Discounts: मारुति सुजुकी की नई स्विफ्ट (Swift) ग्राहकों को लगातार पसंद आ रही है। टॉप 10 बेस्ट सेलिंग कारों की लिस्टमें यह कार शामिल भी हो चुकी है।  लेकिन अपने ग्राहकों को फायदा देने के लिए कंपनी ने इस कार पर काफी अच्छा डिस्काउंट ऑफर किया है। एक तरफ जहां स्विफ्ट भरपूर माइलेज देती है तो वहीं अब डिस्काउंट के चलते आप इस कार की खरीद पर हजारों रुपयों की बचत भी कर कर सकते हैं। आइये जानते हैं स्विफ्ट पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में…

नई स्विफ्ट पर 33,100 रुपये का डिस्काउंट

इस महीने नई स्विफ्ट खरीदने पर आपको  काफी फायदा होने वाला है। इस महीने नई स्विफ्ट के मैन्युअल वेरिएंट पर  33,100 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। जबकि पिछले महीने यह डिस्काउंट केवल 15000 रुपये था। अब यह डिस्काउंट स्विफ्ट के पुराने स्टॉक पर मिल रहा है जो अभी तक क्लियर नहीं हुआ है। इस ऑफर के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। नई स्विफ्ट में कितनी सेफ्टी मिलेगी इस बारे में अभी तक कोई अपडेट अभी तक आया नहीं है।

माइलेज में अव्वल

नई स्विफ्ट में  1.2L का 3 सिलेंडर माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 81.6PS की पावर और 112 Nm का टॉर्क जनरेट करता। यह इंजन 5 स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स ऑप्शन में मिलेगा । माइलेज की बात करें तो  स्विफ्ट एक लीटर में करीब 26 किलोमीटर तक की माइलेज ऑफर करती है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Nexon की गिरती बिक्री से परेशान टाटा ने दे दिया लाख रुपये का डिस्काउंट

कीमत और फीचर्स

स्विफ्ट इसकी एक्स शोरूम कीमत 6.49 लाख रुपए से लेकर 9.64 लाख रुपए तक जाती है। इसमें 6 वेरिएंट मिलते हैं। आप अपनी जरूरत के हिसाब से मॉडल चुन सकते हैं। कार दिखने में बेहद स्पोर्टी है और इसका केबिन भी प्रीमियम होने के साथ बढ़िया स्पेस के साथ आता है। इसमें 5 लोग आसानी से बैठ सकते हैं। पीछे बैठने वालोन के लिए कार में AC वेंट की सुविधा मिलती है, लेकिन AC बहुत  ज्यादा असरदार नहीं है।  इसमें 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जर और पुश बटन स्टार्ट स्टॉप जैसे फीचर्स मिलते हैं।

विज्ञापन

मारुति स्विफ्ट

टॉप फीचर्स

1 प्रोजेक्टर हेड लैम्प्स
2 मल्टीइन्फोर्मेशन डिस्प्ले
3 गियर शिफ्ट इंडिकेटर
4 पावर और टिल्ट स्टीयरिंग
5 फ्रंट और रियर पावर विंडो
6 ऑटो डाउन पावर विंडो
7 सेंट्रल लॉक
8 keyless एंट्री
9 6 एयरबैग्स
10 ABS+EBD
11 हिल होल्ड कंट्रोल
12 लो फ्यूल अलर्ट

30 लाख स्विफ्ट बिक्री

हाल ही में मारुति सुजुकी ने घोषणा करते हुए बताया कि मई 2005 से लेकर मई 2024 तक स्विफ्ट की 30 लाख यूनिट्स (3 मिलियन) बिक चुकी हैं। भारत में स्विफ्ट को पहली बार साल 2005 में लॉन्च किया था। Swift के अब तक के सफ़र पर डालते हैं एक नजर…

वर्ष मॉडल यूनिट्स
मई 2005 लॉन्च हुई नई मारुति स्विफ्ट
नवंबर 2012 मारुति स्विफ्ट 1 मिलियन यूनिट्स सोल्ड
नवंबर 2018 मारुति स्विफ्ट 2 मिलियन यूनिट्स सोल्ड
जून 2024 मारुति स्विफ्ट 3 मिलियन यूनिट्स सोल्ड

Maruti की इन कारों पर भी बढ़िया डिस्काउंट 

स्विफ्ट केअलावा ग्रैंड विटारा पर भी इस महीने काफी अच्छा डिस्काउंट दिया जा रहा है इस महीने आप इस SUV को खरीद कर पूरे 1.28 लाख रुपये की बचत कर सकते हैं।  इसके अलावा मारुति सुजुकी फ्रोंक्स पर 83,000 रुपये और बलेनो पर 46,000 रुपये की बचत कर सकते हैं। अगर आप इग्निश खरीदने की सोच रहे हैं   पर 52,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। सभी डिस्काउंट की जानकारी के लिए कंपनी के शोरूम से संपर्क करें।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Tata Punch और Maruti Brezza की जगह ग्राहकों ने जमकर खरीदी ये SUV, कीमत भी आपके बजट में

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola