New Maruti Alto K10: मारुति सुजुकी अपनी सबसे किफायती कार ऑल्टो के नेक्स्ट मॉडल 2022 ऑल्टो के10 को इस महीने लॉन्च कर रही है। Maruti Alto K10 में कई शानदार फीचर्स के साथ साथ बेहद ही खास लुक को दिया है। आज की हमारी इस खबर में चलिए बात करते है कि नेक्स्ट जेनरेशन ऑल्टो में क्या कुछ खास आने वाला है…
और पढ़िए – जल्द लॉन्च होगी होंडा की ये दमदार कार, जानिए कीमत और फीचर्स
New Maruti Alto K10: भारत में 7 मैनुअल और 4 ऑटोमैटिक वेरिएंट में 18 तारीख को लॉन्च हो सकती है। इस New Maruti Alto K10 से कई वेरिएंट्स इस बार भारतीय बाजार में सामने आने वाले है। नई ऑल्टो लॉन्च से पहले इस हैचबैक की एक-एक कर सारी जानकारियां सामने आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक नई ऑल्टो के10 को STD, LXi, VXi और VXi+ जैसे 4 ट्रिम लेवल के लुक 11 वेरिएंट्स में पेश किया जा सकता है और इनमें 7 मैनुअल ट्रांसमिशन और 4 ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन में होंगे।
New Maruti Alto K10: Engine
नई जानकारियां जो सामने आई है उनके अनुसार ये हैचबैक 3530mm लंबी, 1490mm चौड़ी और 1520mm ऊंची होंगी। मौजूदा मॉडल की तुलनी अगर हम आने वाले नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल से करें तो यह ऑल्टो ज्यादा लंबी और ऊंची होने के साथ ही बेहतर स्पेस के साथ आएगी। रिपोर्ट्स की मानें तो 2022 ऑल्टो के10 का वजन 1150 किलोग्राम होगा। इस एंट्री लेवल हैचबैक में 998cc का नेचुरली एस्पिरेटेड K10C पेट्रोल इंजन देखने को मिलेगा, जो कि 66 bhp की पावर और 89 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम होगा। नई ऑल्टो 5 स्पीड मैनुअल के साथ ही AMT गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ आएगी।
और पढ़िए – लॉन्च से पहले Hunter 350 के यहां जानें वेरिएंट, कलर और फीचर्स समेत सारी डिटेल
New Maruti Alto K10 की एक्स-शोरूम कीमत 3.50 लाख रुपए के आसपास होगी। मारुति ऑल्टो के 10 की कीमतें मौजूदा ऑल्टो से ज्यादा होगा। आने वाली इस कार की कई फीचर्स मौजूदा मॉडल की फीचर्स से अलग होगी। इसको रिडिजाइन करके इसकी लुक को और बेहतर कर दिया गया है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
1 hr agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
21 hrs agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
23 hrs agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
1 day ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
1 day agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
2 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
2 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines