Honda N7X SUV: हाल ही में भारत में एसयूवी की बिक्री में काफी उछाल आया है और एसयूवी की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। जहां भारत में बी सेगमेंट की हुंडई क्रेटा की खूब बिक्री हुई है वहीं होंडा की अन्य कारों ने भी भारतीय बाजारों में अच्छी पकड़ बनाई हैं। अब मिली जानकारी के मुताबिक होंडा जल्द ही N7X SUV को लॉन्च कर सकती है। आइए इसकी फीचर्स की बात करते है..

विज्ञापन
विज्ञापन

Honda N7X SUV: भारत में एसयूवी की डिमांड लगातार तेजी से बढ़ती जा रही है। एसयूवी की बिक्री में काफी तेजी से बढ़ी है। बी सेगमेंट ने भी अपने पाले में खूब तरक्की की है। जिसका सबसे बड़ा उदाहरण हुंडई क्रेटा की बिक्री है, इसके अलावा किआ सेल्टोस की बिक्री भी काफी हो रही है। साथ ही अन्य कार निर्माता कंपनियां भी अपनी पैठ बनाने की कोशिश में इस सेगमेंट में धीरे-धीरे लग गई हैं। मारुति सुजुकी ने अपनी ग्रैंड विटारा को पेश किया है वहीं मारुति सुजुकी ने अपनी ग्रैंड विटारा को पेश किया है।

Honda N7X SUV: Features

विज्ञापन

होंडा को नए और मजबूत प्रोडक्ट को बाजार में लाने की अभी जरूरत है। रिपोर्ट्स के अनुसार, होंडा की नई एसयूवी का नाम होंडा Honda N7X हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस एसयूवी में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया जानें की उम्मीद हो सकती है और इसे 6 स्पीड मैनुअल या सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जाएगा। इसे 5 सीटर के साथ-साथ 7 सीटर ऑप्शन में भी लाया जा सकता है।

डुअल टोन डोर माउंटेड विंग मिरर और मल्टी स्पोक अलॉय व्हील के साथ होंडा की इस एसयूवी को पेश किया जा सकता है, इसके अलावा S, E, Prestige और Prestige HS ट्रिम्स में Honda N7X SUV को ग्राहकों के लिए पेश किया जा सकता है। Honda N7X के फीचर्स में मल्टीपल एयरबैग्स, बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, जैसी आधुनिक फीचर्स के साथ आ सकते है। इसमें अपराइट नोज शेप की बड़ी मल्टी स्लैट क्रोम ग्रिल्स दी जा सकती है। साथ ही इसमें एल-शेप्ड एलईडी डीआरएल, एलईडी हेडलैंप और बंपर पर फॉग लैंप्स के साथ आने की संभावना है। इसमें भी दिए जा सकते हैं। शानदार फीचर्स के साथ ये धांसू डिजाइन वाली जल्द ही भारतीय बाजारों में अभी आ सकती है, हालांकि कंपनी की तरफ से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन

Honda N7X SUV की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत करीब 12 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ