New Mahindra Scorpio Classic: महिंद्रा की स्कॉर्पियो की बात करें तो इसे किसी भी तरह की पहचान की जरुरत नहीं है। ग्राहकों के बीच ये महिंद्रा की स्कॉर्पियो काफी लोकप्रिय है। Mahindra Scorpio समय समय पर अपनी इस गाड़ी को अपडेट करती रहती है, जिससे कि ग्राहकों के बीच इसका क्रेज बना रहे। अब Mahindra Scorpio में कुछ नए बदलाव कर इसे नया नाम Classic दिया है।इसकी दमदार लुक और शानदार फीचर्स ही इसे और गाडि़यों से अलग करती है, तो चलिए बात करते है, महिंद्रा की इस नई स्कॉर्पियो क्लासिक की…
New Mahindra Scorpio Classic की फीचर्स
कंपनी ने महिंद्रा की नई स्कॉर्पियो क्लासिक से पर्दा उठा दिया है।कंपनी ने इस बार भी लोगों को जरूरतों के मद्देनजर अपडेट किया है। बेहतर परफॉर्मेंस देने वाली इस गाड़ी के इंजन की बात करें तो इसमें एक ऑल एल्युमिनियम लाइटवेट GEN-2 mHawk इंजन दिया गया है, और यह इंजन 97 kW 132 पीएस का पॉवर और 300 Nm का टार्क देने में सक्षम है।
और पढ़िए –Maruti Suzuki Swift CNG: लॉन्च हुई मारुति सुजुकी की Swift का CNG मॉडल, जानें कीमत और माइलेज
सबसे बड़ी बात की ये इंजन पहले वाले के मुकाबले 55 किलो हल्का और 14% ज्यादा दमदार है। Scorpio Classic के मैनुअल ट्रांसमिशन में एक 6 स्पीड गियरबॉक्स जोड़ा गया है। MTV-CL टेक्नोलॉजी इसकी राइड को बेहतर बनाती है। नए R17 डायमंड कट अलॉय व्हील्स के साथ साथ नए DRLs भी इस Scorpio Classic में दिए गए है और इसमें सिग्नेचर टावर LED टेल लैंप्स भी लगाए गए हैं।
New Mahindra Scorpio Classic का इंटीरियर
इस बार स्कॉर्पियो क्लासिक के इंटीरियर को बेहद ही खूबसूरत और पहले से बेहतरीन बनाया है। इस नई स्कॉर्पियो क्लासिक में प्रीमियम किल्टेड अपहोल्स्ट्री, क्लासिक वुड पैटर्न कंसोल और नई टू-टोन बेज एंड ब्लैक इंटीरियर दिया गया है। साथ ही इस Scorpio Classic 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी लगाया गया है। इसके अंदर फोन मिररिंग के साथ साथ कई अन्य फीचर्स भी दिए है। स्कॉर्पियो क्लासिक को 5 कलर्स ऑप्शन्स में उतारा है और ये नेपोली बैक, पर्ल व्हाइट, डीसैट सिल्वर, नया गैलेक्सी ग्रे कलर और रेड रेज हैं।
और पढ़िए –Royal Enfield Hunter 350 VS Yezdi Scrambler: जानिए कौन है कितनी दमदार
आपको बता दें कि Mahindra Scorpio Classic को क्लासिक S और क्लासिक S 11 दो मॉडल में उतारा है।
मिली जानकारी के मुताबिक इस New Mahindra Scorpio Classic की कीमतों को लेकर ये अटकलें लगायी जा रही हैं कि इसकी कीमत का खुलासा 20 अगस्त, 2022 को कर दिया जाएगा।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
4 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines