Maruti Suzuki Swift CNG: आखिरकार मारुति सुजुकी इंडिया ने अपनी पॉपुलर हैचबैक कार Swift का सीएनजी वर्जन बाजार मे उतार दिया है और इस मॉडल का पूरा नाम Swift S-CNG रखा है। हैचबैक कार Swift को दो वैरिएंट्स VXi और ZXi में लाया गया है। इसके VXi की कीमत कंपनी ने 7.77 लाख रुपये है और ZXi की कीमत 8.45 लाख रुपये रखी है और ये दोनो ही एक्स शोरुम प्राइसेस है।

Maruti Suzuki Swift CNG: Engine

विज्ञापन

कंपनी ने डिजायर सीएनजी को पेश करने के बाद लंबे समय से इंतजार करे रहे ग्राहकों के लिए नई मारुति स्विफ्ट सीएनजी वेरिएंट को बाजार में उतारा है। आपको बता दें कि नए मारुति स्विफ्ट सीएनजी वेरिएंट अपने पेट्रोल वर्जन के मुकाबले में लगभग 96,000 ज्यादा महंगे हैं। कार के VXi और ZXi दोनो ही वेंरिएट में CNG किट के साथ साथ 1.2L के पेट्रोल इंजन भी दिए गए है और यह इंजन 6,000 rpm पर 89 PS की पॉवर और 4,400 rpm पर 113 Nm की पीक टॉर्क पैदा कर सकता है लेकिन सीएनजी पर चलते समय, पॉवर और टॉर्क 77 PS और 98 Nm तक नीचे आ जाते है। यह नई Swift CNG टाटा टियागो iCNG को कड़ी टक्कर देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

और पढ़िए –

कंपनी का दावा है कि नई Swift CNG 30.90 किमी प्रति किलोग्राम का माइलेज देने में सक्षम है।

विज्ञापन

Maruti Suzuki Swift CNG: Features

Maruti Suzuki Swift CNG के फीचर्स की बात करें तो इसकी ग्रिल में क्रोम गार्निश, एलईडी टेल लैंप्स, हैलोजन हेडलैंप, ओआरवीएम पर टर्न इंडिकेटर्स जैसी कई शानदार सुविधाएं दी है। मारुति सुजुकी के इस नए मॉडल में डुअल इंटरडिपेंडेंट इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल यूनिट्स और इंटेलिजेंट इंजेक्शन सिस्टम भी दिए हुए है। ये दोनो मिलकर ऑप्टिमम एयर फ्यूल को मिक्स करते है। मारुति सुजुकी के अंदर स्टेनलेस स्टील पाइप और joints का प्रयोग किया हुआ है, जिससे की इसमें जंग ना लगे ।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ