New Gen Maruti Suzuki Alto: मारुति सुजुकी अब अपनी नई जनरेशन Alto पर काम कर रही है। अपने सेगमेंट में बेस्ट सेलर रह चुकी यह कार अब नए अंदाज में एंट्री करने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Suzuki Alto जापान में भी Best Selling कार है। लेकिन अब इसके फेसलिफ्ट मॉडल पर काम किया जा रहा है। इस बार इसका 10th जनरेशन मॉडल पेश किया जाएगा जो पिछले मॉडल की तुलना में 100 किलोग्राम तक हल्का होगा माना जा रहा है। नए मॉडल का वजन 680kg se 760kg तक हो सकता है। वजन कम करने के पीछे बेहतर माइलेज एक बड़ी वजह हो सकती है।
कितनी होगी माइलेज ?
नई जनरेशन Alto की माइलेज को लेकर जो जानकारी सामने आई है, उसके हिसाब से नए मॉडल में हाइब्रिड सिस्टम का इस्तेमाल किया जा सकता है जिसकी वजह से इसकी माइलेज 30kmpl से ज्याद हो सकती है। इसमें 800cc का इंजन मिल सकता है जो करीब 49PS की पावर ऑफर कर सकता है, नए मॉडल में 2KW की मोटर मिलेगी। नए मॉडल में माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी को यूज़ किया जा सकता है। फिलहाल इस बारे म सटीक जानकारी नहीं है कि भारत में लॉन्च होने वाले मॉडल के स्पेसिफिकेशन क्या हो सकते हैं। इसके लिए आपको थोड़ा और इन्तजार करना पड़ेगा।
कितनी होगो कीमत ?
भारत में अगर नई Alto आती है तो इसकी कीमत 5.83 से 6.65 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। लेकिन यह सिर्फ अनुमान है कि मारुति सुजुकी भारत इसकी कीमत को कम रख सकती है। क्योंकि ज्यादा कीमत पर अगर Alto को लाया जायेगा तो बिक्री में कामयाबी नहीं मिलेगी और इस प्राइस सेगमेंट में फिर और ऑप्शन ग्राहकों के पास हैं।
Maruti Fronx Facelift जल्द होगी लॉन्च
अभी हाल ही में मारुति सुजुकी ने भारत में फेसलिफ्ट डिजायर को लॉन्च किया और अब कंपनी लेकर आ रही है Fronx का फेसलिफ्ट मॉडल। रिपोर्ट्स के मुताबिक नए मॉडल को इस साल के अंत तक या फिर अगले साल की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। इस बार नई Fronx फेसलिफ्ट के हाइब्रिड वर्जन लाने की तैयारी की जा रही है। हाइब्रिड टेक्नोलॉजी की वजह से कार की माइलेज में इजाफा होगा।
इसके अलावा इस कार में नया Z-Series का 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिल सकता है। इसके अलावा इसमें मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा। इसके डिजाइन और फीचर्स को अपडेट किया जाएगा। मौजूदा Fronx की कीमत 7.51 लाख रुपये से शुरू होती है, लेकिन नए मॉडल की कीमत थोड़ी ज्यादा रहने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: Maruti की ये छोटी कार बनी ग्राहकों की पहली पसंद! हर दिन हुई इतनी बिक्री
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines