Discount on electric cars: इस महीने (फरवरी) कार कंपनी अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए काफी बड़ा डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं। कार डीलरशिप पर अभी तक पिछले साल की पुरानी इन्वेंट्री क्लियर नही हुई है। अभी भी काफी तादाद में गाड़ियों का पुराना स्टॉक बचा हुआ है। कार कंपनियों को 31 मार्च से पहले इसे क्लियर करना होगा। MG मोटर्स ने अभी अपनी पॉपुलर ZS इलेक्ट्रिक एसयूवी पर काफी अच्छा डिस्काउंट दिया है। जनवरी 2025 में कंपनी ने ZS EV की कीमतों में बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद अब डिस्काउंट देकर ग्राहकों को लुभा रही है।
MG ZS EV पर 2.50 लाख का डिस्काउंट
आपको बता दें कि इस साल जनवरी में MG ने ZS EV की कीमतों में 50,000 रुपये से लेकर 1.20 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी की थी, लेकिन अब ग्राहकों को भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। MG ने अपनी ZS EV एसयूवी पर 2.50 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा जा रहा है। डिस्काउंट के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क करें।
- फुल चार्ज में 461 किलोमीटर की रेंज
MG ZS EV में 50.3 kWh के बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है जो 174 bhp की पावर और 280 Nm का टॉर्क ऑफर करता है। सिंगल चार्ज पर 461 किलोमीटर की रेंज देती है। इस गाड़ी को फुल चार्ज करने के लिए 60-65 मिनट का वक्त लग सकता है। डेली यूज के लिए यह एक बेहतर और सेफ EV है। ये इलेक्ट्रिक कार केवल 60 मिनट में 0 से 80% तक चार्ज हो सकती है।
इस इलेक्ट्रिक कार के नए मॉडल की एक्स-शोरूम प्राइस 18.98 लाख रुपये से शुरू होकर 26.64 लाख रुपये तक जाती है। सेफ्टी के लिए इसमें एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, सनरूफ, 360-डिग्री पार्किंग कैमरा, 10.11 इंच की इंफोटेनमेंट स्य्तेम मिलता है।
Hyundai ioniq 5 पर 4 लाख का डिस्काउंट
इस महीने Hyundai Ioniq 5 के MY2024 मॉडल खरीदने पर 4 लाख रुपये की बचत हो सकती है। डिस्काउंट के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। हुंडई आयनिक 5 की एक्स-शोरूम कीमत 46.05 लाख रुपये है। सिंगल चार्ज पर 631 किलोमीटर की रेंज ऑफर करती है।
Punch EV पर 70,000 का डिस्काउंट
टाटा मोटर ने अपनी की Punch EV के MY2024 मॉडल पर 70,000 रुपये तक का मैक्सिमम डिस्काउंट दिया है जबकि इसके MY2025 के मॉडल पर 40,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। डिस्काउंट के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: CNG कार चलाते समय भूलकर भी ना करें ये 3 गलतियां, वरना हो सकता है जानलेवा
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
1 day agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
1 day agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
1 day agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
2 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
2 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
3 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
3 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
3 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
3 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines