MG ZS EV: एक बार फुल चार्ज होने पर चलती है 461 km, जानें कीमत और फीचर्स

MG ZS EV

MG ZS EV

विज्ञापन

MG ZS EV: इलेक्ट्रिक गाड़ियों में हाई ड्राइविंग रेंज हर ग्राहक की पहली पसंद है। इसी कड़ी में ब्रिटिश कार निर्माता कंपनी MG की एक कार है MG ZS EV. यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर चलती है 461 km तक का सफर तय करती है। जिससे लंबे रूट पर जाने के लिए यह कार एकदम मुफीद है।

सिटी के स्मूथ सड़कों के साथ खराब रास्तों पर चलने की क्षमता

इसमें 50.3 kWh पावर की दमदार बैटरी पैक दिया गया है। जो सड़क पर चलते हुए 174.33 Bhp की हाई पावर जेनरेट करता है, जो इसे सिटी के स्मूथ सड़कों के साथ खराब रास्तों पर चलने की क्षमता देता है। 7.4kW AC चार्जर से यह कार आठ से नौ घंटे के भीतर फुल चार्ज हो जाती है।

Advertisment
MG ZS EV

MG ZS EV

MG ZS EV में ऑटोमेट्रिक ट्रांसमिशन

MG ZS EV में ऑटोमेट्रिक ट्रांसमिशन दिया गया है। जिससे यह चलाने में आसान है। लगातार कई घंटे इसे चलाने पर थकान नहीं होती है। यह कार शुरूआती कीमत 23.38 लाख रुपये एक्स शोरूम में बाजार में मिलती है। इसका टॉप मॉडल 27.40 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है।

60 मिनट में 0 से 80 फीसदी चार्ज

इस इलेक्ट्रिक कार में दो ट्रिम Excite और Exclusive आते हैं। यह फाइव सीटर कार है। इसमें Glaze Red, Aurora Silver, Starry Black और Candy White चार कलर ऑप्शन मिलते हैं। कार को 50 kW DC फास्ट चार्जर 60 मिनट में 0 से 80 फीसदी चार्ज कर  देता है।

विज्ञापन

10.1-inch का बड़ा टच स्क्रीन इंफोटेंनमेंट सिस्टम

इसमें 10.1-inch का बड़ा टच स्क्रीन इंफोटेंनमेंट सिस्टम मिलता है। इसमें सात इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले है। इसमें पैनोरेमिक सनरूफ, पावर ड्राइवर सीट, वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर्स हैं। सेफ्टी के लिए कार में छह एयरबैग, ABS, EBD, electronic stability control, 360 डिग्री कैमरा, हिल कंट्रोल ADAS (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम) मिलेगा। यह कार बाजार में Hyundai Kona Electric, BYD Atto 3 को टक्कर देती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ