14 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम और 75 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स के साथ MG Hector Blackstorm हुई लॉन्च, जानें कीमत

MG Hector BLACKSTORM में दो इंजन ऑप्शन के साथ आई है। इसमें 1.5L का टर्बो पेट्रोल इंजन लगा है जो 143PS की पावर और 250Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

MG Hector Blackstorm

एमजी मोटर्स ने भारत में अपनी लोकप्रिय एसयूवी Hector का BLACKSTORM एडिशन लॉन्च कर दिया है। Hector रेंज की कीमत 13.99 लाख रुपये रखी है। इस नए एडिशन में काफी कुछ नया आपको देखने को मिलेगा। मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में हेक्टर काफी लाजवाब गाड़ी है। इसमें कई ऐसे फीचर्स हैं तो किसी और एसयूवी में देखने को नहीं मिलते।

विज्ञापन

अब नए वेरिएंट में 14 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम देखने को मिलेगा। इतना बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम अभी तक किसी और एसयूवी में नहीं है। आइये जानते हैं हेक्टर के इस नए वेरिएंट में आपको क्या कुछ नया और खास देखने को मिलेगा।

विज्ञापन

इंजन और परफॉरमेंस

MG Hector BLACKSTORM में दो इंजन ऑप्शन के साथ आई है। इसमें 1.5L का टर्बो पेट्रोल इंजन लगा है जो 143PS की पावर और 250Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन CVT गियर बॉक्स के साथ आता है।

विज्ञापन

Hector

इस इसके अलावा इस गाड़ी के 1.5L का टर्बो डीजल इंजन लगा है जो 170 PS की पावर और 350Nm का टॉर्क जनरेट करता है यह इंजन 6MT गियर बॉक्स के साथं आता है। HECTOR BLACKSTORM एडिशन की कीमत 21,24,800 रुपये से लेकर 22,75,800 रुपये जाती है।

विज्ञापन

इनसे है मुकाबला

MG Hector BLACKSTORM  में आपको 5,6 और 7 सीटर का ऑप्शन मिलता है। यानी जैसी आपकी जरूरत वैसा मॉडल आप चुन सकते हैं। सीधा मुकाबला Tata Harrier, Mahindra XUV700, Hyundai Tucson, Volkswagen Tiguan और Citroen C5 Aircross से होगा। अब देखना होगा हेक्टर का नया एडिशन ग्राहकों को कितना पसंद आएगा ।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ