2024 MG Gloster comparision Tata Harrier EV details in hindi: बिग साइज एसयूवी गाड़ियों का मार्केट में अलग ही भौकाल है, यह कार हाई कम्फर्ट कैप्टन सीट डिजाइन और बिग लेग स्पेस के साथ आती हैं। अब बाजार में Tata अपनी Harrier का EV वर्जन लेकर आने वाला है। हाल ही में इसे टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। वहीं, MG अपनी सबसे धाकड़ कार Gloster को नया अपडेट वर्जन पेश करेगा। आइए आपको इन दोनों के फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं। फिलहाल कंपनी ने Gloster के नए वर्जन के लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, अनुमान है कि यह कार नवंबर 2024 तक लॉन्च कर दी जाएगी।
नई MG Gloster में मिलेगा यह सब
- कार के फ्रंट लुक को पुराने से और मस्कुलर और बॉक्सी बनाया जा रहा है
- डायमंड-कट अलॉय व्हील मिलेंगे
- डिजाइनर टेललाइट जो पूरे बूट पर हॉरिजॉन्टल स्ट्रीप मिल सकती है
- नई कार के इंजन पावर में कोई बदलाव नहीं किया गया है
- इंटीग्रेटेड हाई-माउंटेड स्टॉप लैंप और डोर-माउंटेड ओआरवीएम
- नए वर्जन में कार की हेडलाइट, ग्रिल और टेललाइट में बदलाव किया गया है
- वॉशर के साथ रियर वाइपर और नए स्टाइल के रूफ स्पॉइलर
MG Gloster के पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं
एमजी मोटर्स अपनी इस कार में 1996 Cc का धाकड़ इंजन देती है। इस कार को सेफ्टी क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली हुई है। कंपनी अपनी इस कार में 6 और 7 दोनों सीट ऑप्शन देती है। यह हाई एंड कार 19 इंच के अलॉय व्हील के साथ बेहद डैशिंग लुक देती है। इसमें तीन वेरिएंट और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑफर किया जा रहा है। कार में डुअल एग्जॉस्ट टिप और एलईडी हेडलाइट और टेललाइट मिलती है।
मौजूदा MG Gloster में आते हैं ये फीचर्स
- रियर पार्किंग सेंसर
- यह कार 38.79 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है।
- कार एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS), हादसे से बचाने में मदद करता है।
- हिल होल्ड असिस्ट से ढलान पर कार को कंट्रोल करना आसान।
- ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन
- 6 और 7 सीटर का ऑप्शन
Tata Harrier ev
Tata Harrier में 19 इंच के अलॉय व्हील
डीजल की तरह कार के इलेक्ट्रिक वर्जन में हाई पिकअप के लिए 60 kWh का बैटरी सेटअप मिल सकता है। यह बैटरी एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 500 km तक चलेगी। इसमें 19 इंच के अलॉय व्हील मिलेंगे, जो इसे हाई एंड लुक देंगे। अनुमान है कार का ईवी वर्जन इस साल के अंत या 2025 के शुरुआत में लॉन्च कर दिया जाएगा। नई कार की ग्रिल को पहले से अधिक स्टाइलिश और शॉर्प एज बनाया गया है। कार में नई हेडलाइट और टेललाइट दी जाएगी, जो इस न्यू जनरेशन फ्यूचरिस्टिक लुक देगा। अनुमान है कि यह कार शुरुआती कीमत 30 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी।
ये भी पढ़ें: Hybrid Car कैसे करती है काम? Maruti Swift समेत हाइब्रिड में आने वाली हैं ये 5 गाड़ियां
Tata Harrier में मिलेंगे ये फीचर्स
- वेंटिलेटेड फ्रंट सीट और पैनोरमिक सनरूफ
- 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
- सात एयरबैग और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
- वायरलेस ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो
- बॉडी कलर बंपन और इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल फ्रंट सीटें
- डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन
ये भी पढ़ें: क्या होता है 4×4 ड्राइव? ऑफ रोडिंग के शौकीन क्यों करते हैं इन 2 गाड़ियों की सबसे ज्यादा डिमांड?
ये भी पढ़ें: जल्द आ रही यह सस्ती इलेक्ट्रिक कार, MG Comet EV को देगी टक्कर
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
9 hrs agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
12 hrs agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
14 hrs agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
1 day agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
1 day agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
1 day ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
2 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
2 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
2 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines