---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

MG Comet EV: दो नए वेरिएंट पेश, टॉप मॉडल की कीमत होगी 9.98 लाख

MG Comet EV: MG ने अपनी सबसे छोटी इलेक्ट्रिक कार Comet EV के शुक्रवार को दो नए वेरिएंट पेश किए हैं। कंपनी के मुताबिक इसका Play वेरिएंट 9.28 लाख रुपये एक्स शोरूम और Plush वेरिएंट 9.98 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेंगी। Pace मॉडल 7.98 लाख रुपये अभी तक इस मिनी इलेक्ट्रिक कार का केवल […]

---विज्ञापन---

MG Comet EV: MG ने अपनी सबसे छोटी इलेक्ट्रिक कार Comet EV के शुक्रवार को दो नए वेरिएंट पेश किए हैं। कंपनी के मुताबिक इसका Play वेरिएंट 9.28 लाख रुपये एक्स शोरूम और Plush वेरिएंट 9.98 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेंगी।

Pace मॉडल 7.98 लाख रुपये

अभी तक इस मिनी इलेक्ट्रिक कार का केवल Pace मॉडल 7.98 लाख रुपये एक्स शोरूम में उपलब्ध था। जानकारी के मुताबिक बायबैक विकल्प लेने पर कंपनी तीन साल बाद 60 फीसदी कीमत वापस देगी। यह कीमत कार की एक्स शोरूम कीमत पर वापस मिलेगी। जिससे ग्राहक एमजी की दूसरी कार के साथ अपग्रेड कर पाएं।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –Kawasaki Z900RS: शानदार लुक्स और पावरफुल इंजन, इस Cruiser bike का दीवाना है यूथ

कार 7 घंटे में फुल चार्ज

कार 3.3kW के चार्जर से 7 घंटे में फुल चार्ज होती है। कार में वॉयस कमांड है और डिजिटल Key मिलती है। यह अल्ट्रा कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार है। यह एक बार फुल चार्ज होने पर 230 Km तक चलती है। कार में 17 kWh की बैटरी है। जो 41hp की पावर जेनरेट करती है और 110 Nm का अधिकतम टॉर्क देगी।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –Bajaj Pulsar N160 VS Hero Xtreme 160R: Hero में 55.47 kmpl की माइलेज तो Bajaj में जानदार सेफ्टी फीचर्स, जानें कंपैरिजन

यह अल्ट्रा कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार

यह अल्ट्रा कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार है। कार में LED लाइटिंग है। यह 1,640 मिमी लंबी और 1,505 मिमी चौड़ी है। इसमें 12 इंच के स्टील व्हील दिए गए हैं। कार में कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, डुअल-टोन इंटीरियर, वॉयस कमांड, वायरलेस एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो और सनरूफ जैसे फीचर्स हैं। कार में 10.25 इंच का टच स्क्रीन दिया जाएगा।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: May 05, 2023 01:06 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola