---विज्ञापन---

कार खरीदने वालों को झटका! 1 जुलाई से महंगी होंगी इस कंपनी की गाड़ियां, जानें कितनी बढ़ेगी कीमत

अगर आप की नई कार लेने का प्लान बना रहे हैं तो थोड़ा रुक जाइए, क्योंकि 1 जुलाई 2026 से ये कंपनी अपनी सभी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही है. जानते हैं कितनी बढ़ेगी गाड़ियों की कीमत.

---विज्ञापन---

MG Cars Price Hike: MG Motor India की गाड़ियां खरीदने की सोच रहे ग्राहकों के लिए एक अहम खबर सामने आई है. कंपनी ने घोषणा की है कि 1 जुलाई 2026 से उसकी सभी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी की जाएगी. यह बढ़ोतरी भले ही ज्यादा न लगे, लेकिन नई कार खरीदने की योजना बना रहे लोगों की जेब पर सीधा असर डालेगी. कंपनी के मुताबिक कीमतें बढ़ने की वजह ऑपरेशनल कॉस्ट और इनपुट लागत में लगातार हो रही बढ़ोतरी है. इस फैसले के बाद MG की हर ICE और इलेक्ट्रिक कार महंगी हो जाएगी.

कीमत बढ़ाने का कारण क्या है?

कंपनी ने साफ किया है कि उत्पादन और सप्लाई चेन की लागत में इजाफा होने के कारण कीमतें बढ़ाई जा रही हैं. ग्लोबल मार्केट में पार्ट्स और मैन्युफैक्चरिंग खर्च बढ़ने का असर अब भारत में भी देखने को मिल रहा है. यही वजह है कि MG को अपनी गाड़ियों की कीमतों में बदलाव करना पड़ रहा है.

---विज्ञापन---

किन-किन कारों पर पड़ेगा असर

नई कीमतों का असर कंपनी के सभी मॉडल्स पर देखने को मिलेगा. इनमें Hector, Astor, Majestor, Hector Plus जैसी ICE कारें शामिल हैं. इसके साथ ही इलेक्ट्रिक गाड़ियों जैसे Windsor EV, Comet EV, Cyberster और M9 की कीमतें भी बढ़ेंगी. यानी MG के हर सेगमेंट की कार अब पहले से महंगी हो जाएगी.

ये भी पढ़ें- बारिश में बाइक रोकते समय पहले कौन-सा ब्रेक दबाना चाहिए? एक गलती बन सकती है हादसे की वजह

---विज्ञापन---

कितनी बढ़ेगी कीमत

रिपोर्ट्स के मुताबिक कीमतों में अधिकतम 3% तक की बढ़ोतरी की जाएगी. इसका मतलब है कि हर मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से कीमत अलग-अलग बढ़ेगी. उदाहरण के तौर पर Comet EV, Astor और Hector जैसे लोकप्रिय मॉडल्स की शुरुआती कीमत भी बढ़ सकती है, जो अभी काफी आकर्षक रेंज में हैं. हालांकि कंपनी ने किसी भी खास वेरिएंट की नई कीमत अभी जारी नहीं की है.

ग्राहकों को कब मिलेगा पूरा अपडेट

कंपनी ने यह साफ किया है कि नई कीमतों की पूरी जानकारी 1 जुलाई 2026 को ही सामने आएगी. उसी दिन यह भी पता चलेगा कि किस मॉडल और किस वेरिएंट में कितनी बढ़ोतरी की गई है. फिलहाल ग्राहकों को केवल यह संकेत दिया गया है कि बढ़ोतरी 3% से ज्यादा नहीं होगी.

---विज्ञापन---

MG अकेली कंपनी नहीं है जो कीमतें बढ़ा रही है. बढ़ती इनपुट कॉस्ट और सप्लाई चेन के दबाव के चलते कई ऑटो कंपनियां भी 2026 में अपने मॉडल्स की कीमतें बढ़ाने की तैयारी में हैं. इसका सीधा असर कार खरीदने वाले ग्राहकों पर देखने को मिल सकता है.

ये भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं नंबर प्लेट की शुरुआत किस देश में हुई थी? जवाब चौंका देगा

---विज्ञापन---

First published on: Jun 22, 2026 11:53 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola