23 हजार में ले जाएं MG की यह धाकड़ कार, 15 kmpl की माइलेज, जानें शानदार फीचर्स

MG Astor price, MG Astor mileage, auto news, suv cars, cars under 10 lakhs

फाइल फोटो

MG Astor: एमजी मोटर इंडिया अपनी कारों में सॉलिड बिल्ड क्वालिटी और दमदार इंजन के लिए जाना जाता है। इसी कड़ी में कंपनी की एक घाकड़ कार है Astor. कार के बाजार में चार ट्रिम Style, Super, Smart और Sharp मिलते हैं। कार की शुरुआती कीमत 10.52 लाख रुपये एक्स शोरूम है।

विज्ञापन

MG Astor में 1.3-लीटर का टर्बों चार्ज इंजन

MG Astor में 1.3-लीटर का टर्बों चार्ज इंजन मिलता है। यह इंजन 140 PS की पावर और 220 Nm की पीक टॉर्क देता है। कार में क्रूज कंट्रोल, ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम, हाई-बीम असिस्ट, 360-डिग्री कैमरा जैसे एडवांस फीचर मिलते हैं।

विज्ञापन
MG Astor price, MG Astor mileage, auto news, suv cars, cars under 10 lakhs

फाइल फोटो

कार में पांच कलर ऑप्शन मिलते हैं

कंपनी कार में पांच कलर ऑप्शन ऑफर करती है। कार में 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन का भी विकल्प मिलता है। यह इंजन 110 PS की पावर और 144 Nm की पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह कंपनी की मिड सेगमेंट एसयूवी कार है।

विज्ञापन

कार सड़क पर 15.43 kmpl की हाई माइलेज देती है

MG Astor में इलेक्ट्रॉनिक पावर स्टीयरिंग दिया गया है। जिसमें तीन मोड अर्बन, नॉर्मल और डायनामिक मिलते हैं। बाजार में यह कार Hyundai Creta और Toyota Hyryder से मुकाबला देती है।  कार में 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलता है। यह कार सड़क पर 15.43 kmpl की हाई माइलेज देती है। MG Astor में 10.1-टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।

सेफ्टी के लिए इसमें छह एयरबेग और ADAS है

कार को 1,25,000 लाख रुपये डाउन पेमेंट देकर खरीदा जा सकता है। इसके लिए आपको पांच साल के लिए 9.8 फीसदी ब्याजदर के साथ 23,864 रुपये प्रतिमाह की किस्त देनी होगी। डाउन पेमेंट के हिसाब से प्रतिमाह किस्त में बदलाव संभव है। इस लोन स्कीम की अधिक जानकारी के लिए आपको नजदीकी एमजी के डीलरशिप पर जाना होगा कार का टॉप मॉडल 19.54 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। कार में छह तरह से पावर-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और पैनोरमिक सनरूफ मिलता है। सेफ्टी के लिए इसमें छह एयरबेग और ADAS है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ