Maxus 9 EV: MG ने लॉन्च की अपनी नई इलेक्ट्रिक कार, 19 इंच के बड़े अलॉय व्हील और धांसू इंजन

Maxus 9 EV

Maxus 9 EV

विज्ञापन

Maxus 9 EV: इलेक्ट्रिक कार की बढ़ती डिमांड के चलते कार निर्माता कंपनियां इस सेगमेंट में अपने पैर पसार रही हैं। इसी को देखते हुए हाल ही में एमजी ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Maxus 9 EV को लॉन्च किया है। यह दमदार कार एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 540 km की रेंज देगी।

ऑटोमेटिक sliding doors

यह कार 5,270 mm चौड़ी, और इसकी ऊंचाई 1,840 mm है। यह कंपनी की पूरी तरह इलेक्ट्रिक मिनी वैन कार है। कार का व्हीलबेस 3,200 mm का है। जिससे इसे कम जगह में से निकालने या मोड़ने में परेशानी नहीं होती है। इसमें ऑटोमेटिक sliding doors दिए गए हैं।

Advertisment

 

शुरूआती कीमत 60 लाख रुपये एक्स शोरूम

ब्रिटिश कार कंपनी MG Motors ने इसे बीते दिनों थाईलैंड में लॉन्च किया है। अनुमान है कि इसे जल्द भारतीय बाजार में भी पेश किया जाएगा। हालांकि कंपनी ने अभी इसके भारत में लॉन्च के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। भारतीय रुपयों के मुताबिक ग्लोबल मार्केट में इस कार की शुरूआती कीमत 60 लाख रुपये एक्स शोरूम पड़ेगी।

विज्ञापन

LED हेडलाइट और टेललाइट

इसमें LED हेडलाइट और टेललाइट मिलेंगी। इसे लॉन्ग रूट पर आरामदायक सफर के लिए डिजाइन किया गया है। कार में टच पैनल पर एसी कंट्रोल मिलेगा जो इंफोटेनमेंट स्क्रीन के नीचे है। इसमें अलग से armrests और कप होल्डर दिए गए हैं।

90 kWh का बैटरी पैक है

कार में 245 bhp की पावर और 350 Nm टॉर्क देने वाली सिंगल मोटर है। इसमें 90 kWh का बैटरी पैक है और यह कार 8.5 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। वहीं, 120 kW DC फास्ट चार्जर से यह 30% से 80% तक महज 30 मिनट में चार्ज हो सकती है।

विज्ञापन

64 कलर एम्बिएंट लाइटिंग

कार में 64 कलर एम्बिएंट लाइटिंग, रियर क्लाइमेट ज़ोन, 12 स्पीकर ऑडियो सिस्टम, 9 USB पोर्ट, रियर कैमरा फीड के साथ IRVM, PM 2.5 एयर फिल्टर, 19-इंच अलॉय व्हील, ADAS सूट, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, TPMS, ड्राइवर मॉनिटरिंग सिस्टम, 360 जैसे फीचर्स हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ