Maruti Wagon R sales record details in hindi: इंडियन कार बाजार में किफायती दाम में मिलने वाली हाई माइलेज गाड़ियों की हमेशा हाई डिमांड रहती है। इस सेगमेंट में मारुति सुजुकी कई गाड़ियां ऑफर करती है, इसी कड़ी में कंपनी की एक 5 सीटर कार है Wagon R. इस कार के हर महीने 15000 से ज्यादा यूनिट्स बिक रही हैं। खास बात यह है कि यह जबरदस्त व्हीलबेस के साथ आने वाली इस कार में सीएनजी इंजन का भी ऑप्शन है। कंपनी का दावा है कि ये कार सीएनजी इंजन पर 34.05 km/kg की माइलेज आसानी से निकाल लेती है।
Wagon R में 2360 mm का व्हीलबेस
यहां बता दें कि व्हीलबेस कार के अगले एक्सल से पिछले बंपर तक की दूरी को कहते हैं, Wagon R में 2360 mm का व्हीलबेस मिलता है, जिसे संकरी जगहों से मोड़ना और निकालना आसान है। आंकड़ों पर गौर करें तो बीते अप्रैल से जून 2024 के तक Wagon R के कुल 46,132 यूनिट्स की सेल हुई है। जबकि कंपनी का दावा है कि जनवरी 2019 (नए वेरिएंट के लॉन्च) से मार्च 2024 तक Wagon R की कुल 10 लाख से अधिक यूनिट्स बिकी हैं।
Maruti Wagon R की किस साल कितनी हई Sale
|
MARUTI WAGON R
|
SALES |
| Fiscal year | Units |
| FY2019 | 41,873 |
| FY2020 | 1,56,724 |
| FY2021 | 1,60,330 |
| FY2022 | 1,88,837 |
| FY2023 | 2,12,340 |
| FY2024 | 2,00,177 |
| FY2025 | 46,132 |
| TOTAL | 10,06,413 |
Maruti Wagon R अपने प्राइस सेगमेंट में Tata Punch कम्पीट करती है। आइए आपको इन दोनों गाड़ियों के फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं। जिससे आप ये निर्णय ले सकें कि आपके लिए कौन सी कार बेहतर है?
|
Maruti Wagon R
|
specs & features |
| Engine | 998 cc – 1197 cc |
| Power | 55.92 – 88.5 bhp |
| Torque | 113 Nm – 89 Nm |
| Transmission |
Manual / Automatic
|
| Mileage |
23.56 – 25.19 kmpl
|
| Fuel | Petrol / CNG |
Maruti Wagon R में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन
ये न्यू जनरेशन कार है, इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन आते हैं। बता दें मैनुअल के मुकाबले लॉन्ग रूट पर आटोमैटिक ट्रांसमिशन को चलाने में कम थकान होती है। ये फैमिली कार 341 लीटर के बड़े बूट स्पेस के साथ आती है। कार में हाई पावर के लिए 1.2 लीटर का इंजन दिया गया है। ये कार हाई माइलेज के लिए 90 PS की पावर और 89 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। कंपनी का दावा है कि कार का पेट्रोल वर्जन 25.19 kmpl की हाई माइलेज देती है। कार का बेस मॉडल 6.70 लाख रुपये ऑन रोड पर मिलता है।
Maruti Wagon R में ये फीचर्स भी..
- कार में चार वेरिएंट अवेलेबल हैं।
- कार का सीएनजी वर्जन 7.77 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है।
- कार में हाई पिकअप के लिए 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।
- कार में आठ कलर ऑप्शन आते हैं।
|
Tata Punch
|
Key Specification | ||
| Fuel Type | Petrol | Engine | 1199 cc |
| Transmission |
Manual & Automatic (AMT)
|
||
| Mileage |
18.8 to 20.09 kmpl
|
||
| Power |
87 bhp @ 6000 rpm
|
||
| Torque |
115 Nm @ 3250 rpm
|
Tata Punch में 187 mm की ग्राउंड क्लीयरेंस
ये कार सीएनजी ईवी और पेट्रोल तीन इंजन ऑप्शन में आती है। कार में 187 mm की ग्राउंड क्लीयरेंस मिलती है, जिससे खराब सड़कों पर इसे चलाना आसान है। बता में ग्राउंड क्लीयरेंस कार के प्लेटफॉर्म और जमीन के बीच की दूरी को कहते हैं। टाटा मोटर्स की इस कार में 1199 cc का दमदार इंजन मिलता है, जिसमें हाई माइलेज के लिए 88 PS की पावर और 115 Nm का टॉर्क जनरेट होता है। ये फैमिली कार है जिसे Global NCAP सेफ्टी क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली हुई है। कार का बेस मॉडल 7.54 लाख रुपये ऑन रोड पर मिल रहा है।
Tata Punch में आते हैं ये फीचर्स
- कार में एलईडी हेडलाइट और टेललाइट दी गई है।
- कार में 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन आते हैं।
- कार में डुअल कलर ऑप्शन और 16 इंच के टायर साइज मिलते हैं।
- यह कार CNG पर 26.99 km/kg की माइलेज देती है।
ये भी पढ़ें: Skoda की नई SUV कार, 19 की माइलेज, 270 लीटर का बूट स्पेस, जानें कीमत
ये भी पढ़ें: CNG बाइक से हर महीने कितने पैसे बचेंगे? Bajaj के अधिकारी ने बता दी सच्चाई…
ये भी पढ़ें: Royal Enfield को टक्कर देती है ये बाइक, 17 लीटर का फ्यूल टैंक और 348cc का धाकड़ इंजन, जानें कीमत
संबंधित खबरें
कल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
8 hrs agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
10 hrs agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
13 hrs ago5-10 लाख का बजट है तो नई कार लें या पुरानी? क्या होगा फायदे का सौदा
15 hrs agoठंड आने से पहले कार को करें तैयारी, जरूर चेक करें गाड़ी की ये 6 चीजें
3 days agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक
4 days agoBS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
4 days agoकार खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! 2027 से बदल जाएंगे ये नियम
4 days agoमहिंद्रा के बाद ये कंपनी भी बढ़ा रही कारों के दाम, 1 अक्टूबर से होंगी महंगी
5 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines