Maruti की कारें 32500 रुपये तक महंगी, Hyundai से लेकर Tata भी दे सकती है झटका

Car Price hike: Maruti Suzuki एक बार फिर अपनी कारों के दाम बढ़ाने जा रही है। जनवरी में कंपनी ने 4% तक कीमतों में इजाफा किया था लेकिन इस बार यह काफी ज्यादा होने वाला है। सोर्स के मुताबिक हुंडई से लेकर टाटा की कारें भी महंगी हो सकती हैं…

Maruti Suzuki

Car Price hike: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी एक बार फिर अपनी कारों की कीमतों ममे इजाफा करने जा रही है। आपको बता दे कि इसी महीने कंपनी ने अपनी कारों की कीमतों में 4% तक का इजाफा किया था। इस बात फिर मारुति ने अपनी गाड़ियों की कीमतों को बढ़ाने का निर्णय बढ़ती इनपुट कॉस्ट के चलते लिया है। आइये जानते हैं कितनी महंगी होने जा रही हैं मारुति की कारें..

विज्ञापन

मारुति की कारों में 32,500 रुपये तक का इजाफा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति सुजुकी की कारें अगले महीने से 5,000 रुपये से लेकर 32,500 रुपये रुपये तक महंगी होने जा रही हैं। S-Presso की कीमत में सबसे कम 5,000 रुपये तक का इजाफा होगा तो वहीं Wagon R की कीमत 15,000 रुपये तक बढ़ा दी गई है। इसके अलावा Swift की कीमत में 5,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। इतना ही नहीं Brezza और Grand Vitara की कीमतों में भी 25,000 रुपये तक बढ़ा  दिए गये हैं।

विज्ञापन

मारुति की एंट्री-लेवल छोटी कार Alto K10 की कीमत में 19,500 रुपये तक महंगी हो गई है। इसके अलावा Baleno की कीमत में 9,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हो गई है। वहीं, कॉम्पैक्ट एसयूवी Fronx की कीमत में 5,000 रुपये तक बढ़ोतरी की गई है। कॉम्पैक्ट सेडान Dzire की कीमत में 10,000 रुपये तक बढ़ोतरी की है।

विज्ञापन

Maruti e Vitara की तैयारी

ऑटो एक्सपो 2025 में मारुति सुजुकी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी e Vitara को पेश किया था। इसमें दो बैटरी पैक दिया गया है,  और दावा किया गया हैं कि फुल चार्ज में यह 500 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर कर सकती है। इसमें लेवल 2 ADAS फीचर्स भी दिए गए हैं। इस फीचर के साथ आने वाली यह मारुति की पहली कार बन गई है। जल्द ही भारत में इसे लॉन्च कर दिया जाएगा। e Vitara की कीमत 17 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। इसका सीधा मुकाबला हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक से होगा। लेकिन पहली नजर में यह कार इम्प्रेस करने में सफल नहीं हुई।

विज्ञापन

Hyundai से लेकर Tata भी दे सकती है झटका

सोर्स के मुताबिक हुंडई मोटर इंडिया से लेकर टाटा मोटर्स और अन्य कार कंपनियां भी अगले महीने अपनी कारों की कीमतों में इजाफा कर सकती हैं। गाड़ियों की कीमतों को बढ़ाने का निर्णय बढ़ती इनपुट कॉस्ट के चलते लिया जा सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ