Upcoming hybrid cars in India: यंगस्टर्स इन दिनों हाइब्रिड गाड़ियां ज्यादा पसंद कर रहे हैं, इलेक्ट्रिक कारों से ज्यादा लोग पेट्रोल इंजन के साथ आने वाली इन हाइब्रिड गाड़ियों के बारे में शोरूम पर इंक्वायरी करने पहुंच रहे हैं। दरअसल, ये गाड़ियां पेट्रोल की खपत कम करती हैं और इनसे रनिंग कॉस्ट कम पड़ती है। इन गाड़ियों में पेट्रोल इंजन के साथ एडिशन पावर देने के लिए इलेक्ट्रिक मोटर दी गई होती है। आइए आपको बताते हैं कि इंडिया में कितने तरह की हाइब्रिड कार आती हैं।
कैसे काम करती हैं हाइब्रिड कार?
इंडिया कार बाजार में माइल्ड और स्ट्रांग हाइब्रिड दो तरह की हाइब्रिड गाड़ियां आती हैं। दरअसल, हाइब्रिड में कार के पेट्रोल इंजन के साथ एक इलेक्ट्रिक मोटर और उसके साथ बैटरी लगी हुई होती है। माइल्ड हाइब्रिड में स्ट्रांग गाड़ियों के मुकाबले कम बैटरी कैपेसिटी होती है। बता दें कार का इंजन ऑन होने पर इंजन के साथ लगी बैटरी ऑटोमैटिक रूप से चार्ज हो जाती है। बैटरी की क्षमता के अनुसार कार ईवी पर ड्राइविंग रेंज देती है। माइल्ड में 10 से 15 और स्ट्रांग हाइब्रिड में 20 से 25 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज मिलती है। बता दें पेट्रोल पर चलते हुए ये कार ऑटोमैटिक कुछ किलोमीटर के लिए ईवी पर चली जाती है।
Upcoming hybrid cars in India
- Nissan X-Trail
- Kia Clavis
- MG Marvel R
- Maruti grand vitara 7 seater
- Maruti Suzuki Swift
- Mahindra xuv500
Maruti Swift में आएगा हाइब्रिड इंजन
इस हाई सेल मिड सेगमेंट कार में 1.2-लीटर का इंजन दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कार का हाइब्रिड इंजन सितंबर 2024 तक लॉन्च होगा। फिलहाल ये कार शुरुआती कीमत 7.57 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिल रही है। बताया जा रहा है कि यह नई कार 20 से 25 किलोमीटर तक बैटरी पर चलेगी। कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दो ट्रांसमिशन ऑफर किए जाएंगे। ये कार क्रूज कंट्रोल, टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और एलईडी लाइट के साथ ऑफर की जाएगी।
Kia की नई कार Clavis होगी हाइब्रिड
साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी किआ मोटर्स ने कम समय में इंडिया में अपनी अलग पहचान बना ली है। कंपनी की सेल्टोस और सोनेट सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी में से एक हैं। अब जल्द ही किआ मोटर्स की नई कार Clavis इंडिया में पेश होने वाला है। ये हाईब्रिड कार होगी और दिसंबर 2024 तक इसके लॉन्च होने की उम्मीद है। इस कार के फ्रंट को बॉक्सी लुक दिया गया है। ये पांच सीटर कार होगी और इसमें टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, रियर सीट पर एसी वेंट, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स मिलेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Kia Clavis की कीमत 10 से 15 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।
Maruti Grand Vitara है स्मार्ट हाइब्रिड कार
|
Maruti Grand Vitara Car
|
Specifications |
| Price |
Rs. 13.62 Lakh onwards
|
| Mileage |
20.58 to 27.97 kmpl
|
| Engine |
1462 cc & 1490 cc
|
| Fuel Type | Hybrid & CNG |
| Transmission |
Manual & Automatic
|
| Seating Capacity | 5 Seater |
Maruti Grand Vitara में 0.76kWh बैटरी और मोटर दी गई है
इस धाकड़ कार में पेट्रोल हाइब्रिड के अलावा सीएनजी इंजन भी आता है। कार में छह वेरिएंट ऑफर किए जा रहे हैं। इसके हाइब्रिड वेरिंएट में 0.76kWh की बैटरी और मोटर आती है। यह कार शुरुआती कीमत 10.99 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिल रही है। कंपनी का दावा है कि ये कार हाइब्रिड पर 27.97 km/l की माइलेज देता है। वहीं, कार का हाइब्रिड वर्जन फुल टैंक (45-litre) होने पर लगभग 872 km तक चलता है। कार में 9 का इंच टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम का फीचर मिलता है। इस कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन आते हैं।
ये भी पढ़ें: कातिलाना अंदाज और हाई माइलेज, कन्फर्म हुई Tata Curvv की लॉन्च डेट, जानें इस Coupe Car की कीमत
ये भी पढ़ें: Tata Nexon में मिलेगा महंगी गाड़ियों वाला ये फीचर, मानसून में कार चलाने का दोगुना होगा मजा…
ये भी पढ़ें: अब Toyota Fortuner का क्या होगा? आ गई Nissan की नई कार, 16 इंच के टायर और 550 लीटर का बूट स्पेस
संबंधित खबरें
धनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
2 hrs agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
22 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
1 day agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 day agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
1 day agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
2 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
2 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 days agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 days agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines