कातिलाना अंदाज और हाई माइलेज, कन्फर्म हुई Tata Curvv की लॉन्च डेट, जानें इस Coupe Car की कीमत 

Tata Curvv में टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिए गए हैं, इस न्यू जनरेशन कार में डुअल टच केबिन थीम और हाई माइलेज मिलेगी। कार में 10.25 इंच की डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दी गई है।

Tata Curvv EV

Tata Curvv EV

विज्ञापन

Tata Curvv may launch august 7 details in hindi: टाटा मोटर्स की गाड़ियों का लोगों में अलग ही क्रेज है। कंपनी अगले कुछ सालों में कई नई इलेक्ट्रिक कार लेकर आने वाली है। इनमें से एक कार है Tata Curvv, टाटा लवर्स बेसब्री से इस कार का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब लोगों का ये इंतजार खत्म होने वाला है। मीडिया रिर्पोट्स के अनुसार ये कार 7 अगस्त 2024 को लॉन्च होगी। पहले इसका इलेक्ट्रिक वर्जन आएगा, फिर इसका पेट्रोल वर्जन लॉन्च होगा। आइए आपको इस कार की कीमत, माइलेज और शानदार फीचर्स के बारे में बताते हैं। यहां बता दें कि Curvv के अलावा Tata अपनी 5 डोर Thar को 15 अगस्त को लॉन्च कर सकता है।

विज्ञापन

Tata Curvv होगी Coupe Car, रियर सीट पर मिलेगा बड़ा लेग स्पेस

Tata Curvv कूपे कार है, दरअसल ये कार सेडान सेगमेंट से अलग होती है। दरअसल, कूपे कार में दो या चार दरवाजों का ऑप्शन होता है। रियर सीट पर अधिक लेग स्पेस और हाई कम्फर्ट के लिए इसमें कार की छत का पिछला हिस्सा स्लोप शेप में होता है। वहीं, तेज स्पीड को सपोर्ट करने के लिए कार को आगे से एयरोडायनेमिक शेप में बनाया जाता है। ये स्टाइलिश लुक कार होती हैं, जो ड्राइवर केबिन, रियर सीट और बूट स्पेस तीन बॉक्स बॉडी में आती हैं।

 

विज्ञापन

Tata Curvv में डुअल टच केबिन थीम और हाई माइलेज

इस न्यू जनरेशन कार में 10.25 इंच की डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलेगी, ये कार डुअल कलर इंटीरियर थीम में ऑफर की जाएगी, जिससे इसका लुक्स एन्हांस होगा। बताया जा रहा है कि अगस्त में इस का का केवल इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च होगा, जिसके बाद 2025 में इसका पेट्रोल वर्जन भी आ सकता है। Tata Curvv हाई पावरट्रेन कार होगी, अनुमान है कि ये कार एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 500 km तक की ड्राइविंग रेंज देगी। फिलहाल ये कार सिंगल बैटरी सेटअप में ऑफर की जाएगी।

Tata Curvv में ये सेफ्टी फीचर्स

टाटा की इस कार में छह एयरबैग और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) मिलेगा। ये सिस्टम सेंसर से चलता है और किसी चीज के कार के अधिक नजदीक आने और हादसा होने का खतरा होने पर अलर्ट जारी करता है। इस कार में 360-डिग्री कैमरा और हिल होल्ड असिस्ट का फीचर मिलेगा। हिल होल्ड से कार को ढलान पर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इस कार में एलईडी हेडलाइट और लंबी टेललाइट मिलेगी।

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

Tata Curvv में टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील

ये न्यू जनरेशन कार है, जिसे फ्यूचरिस्टिक लुक दिया गया है। Tata Curvv में 12.3 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और पैनोरमिक सनरूफ मिलेगी। बता दें पैनोरमिक सनरूफ का साइज बड़ा होता है और ये बाहर का जबरदस्त व्यू देती है। इस डैशिंग कार में डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलेगा। ये कार क्रूज कंट्रोल और रियर सीट पर चाइल्ड एंकरेज के साथ मिलेगी। कार में ऑटो एसी, सीट बेल्ट रिमांइडर और हाई स्पीड अलर्ट का ऑप्शन होगा। इसमें टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है।

 

विज्ञापन

 

Tata Curvv का फ्रंट बॉक्सी और मस्कुलर लुक में मिलेगा

Tata Curvv के पेट्रोल वर्जन में 1.2 या 1.5 लीटर इंजन मिल सकता है, फिलहाल कंपनी ने इस बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है। अनुमान है कि ये कार शुरुआती कीमत 18 से 20 लाख रुपये में ऑफर होगी। कार के फ्रंट में चार्जिंग पॉइंट और अलॉय व्हील मिलेंगे। इस कार में फास्ट चार्जिंग ऑप्शन और वायरलेस फोन चार्जर दिया जाएगा। कार के फ्रंट को बेहद बॉक्सी और मस्कुलर लुक में पेश किया गया है, इसमें अट्रैक्टिव ग्रिल मिलेंगी।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ