Maruti: मारुति सुजुकी की एक हैचबैक कार ऐसी है जिसके दीवाने कम होने का नाम ही नहीं ले रहे। खास बात यह है कि इस कार में पेट्रोल और सीएनजी दोनों ऑप्शन मिलते हैं। दरसअल, हम बात कर रहे हैं स्पोर्ट्स लुक्स देने वाली Maruti Swift की। कंपनी इस कार का साल 2024 में नया अपडेट वर्जन लॉन्च करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि कंपनी इसके ईवी वर्जन पर भी विचार कर रही है।
मिलता है ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन
Maruti Swift में जानदार 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। इस दमदार इंजन में 90 PS की पावर और 113 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट होता है। यह कंपनी की 5 सीटर स्टाइलिश कार है, जिसमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 5-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों का विकल्प मिलता है।
Maruti Swift
सीएनजी में हाई माइलेज
कंपनी का दावा है कि कंपनी की यह कार 1.2-लीटर मैनुअल ट्रांसमिशन 22.38 kmpl की माइलेज देता है। वहीं, 1.2-लीटर ऑटोमैटिक- 22.56 kmpl की माइलेज देता है। इतना ही नहीं Maruti Swift में का CNG मैनुअल सड़क पर 30.90 km/kg की माइलेज देता है।
इस कार में एडवांस फीचर्स
कार का सीएनजी वेरिएंट सड़क पर 77.5 पीएस की पावर और 98.5 एनएम का टॉर्क देता है। यह कार शुरुआती कीमत 5.99 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में मिलती है। वहीं, इसका टॉप मॉडल 9.03 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। कार में स्टार्ट/स्टॉप बटन मिलता है।
268 लीटर का बूट स्पेस
Maruti Swift में एयरबैग और 268 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। कार में 10 कलर ऑप्शन मिलते हैं। इसमें LXi, VXi, ZXi, और ZXi+ कुल चार वेरिएंट ऑफर किए जाते हैं। इस डैशिंग लुक कार में तीन डुअल-टोन और छह मोनोटोन कलर ऑप्शन मिलते हैं। यह कार 7-इंच टचसक्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आती है।
Maruti Swift
ऑटो एसी और एलईडी डीआरएल
इस कार में हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, क्रूज कंट्रोल, डुअल फ्रंट एयरबैग और ईबीडी जैसे धाकड़ फीचर्स मिलते हैं। Maruti Swift में ऑटो एसी और एलईडी डीआरएल दिया गया है। कार में एलईडी हेडलाइट्स एबीएस और हिल-होल्ड कंट्रोल दिया गया है।
Maruti Swift में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल
Maruti Swift में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) और रियर पार्किंग सेंसर मिलते हैं। यह कार बाजार में Hyundai Grand i10 Nios और Renault Triber को टक्कर देती है। लोग इसे मिडिल क्लास की सुपर कार कहते हैं।
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
13 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines