हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Maruti Suzuki का ग्राहकों को बड़ा झटका! अगस्त से महंगी होंगी कंपनी की कारें, इतनी बढ़ेगी कीमत

मारुति की कार खरीदने वाले ग्राहकों को बड़ा झटका लगने वाला है. कंपनी ने अगस्त से अपने कई मॉडल्स की कीमतें बढ़ने का ऐलान किया है. आखिर कितनी होगी बढ़ोतरी और इसके पीछे क्या है वजह, जानते हैं पूरी जानकारी.

विज्ञापन
अगस्त से महंगी हो जाएंगी Maruti Suzuki की कारें.

Maruti Suzuki Price Hike: अगर आप जल्दी ही मारुति सुजुकी की नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. देश की सबसे बड़ी कार बनाने वाली कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने अगस्त से अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने का ऐलान कर दिया हैं. कंपनी के अलग-अलग मॉड्स की कीमत में अधिकतम 30 हजार तक का इजाफा किया जाएगा.

अगस्त से बढ़ेंगी कारों की कीमतें

मारुति सुजुक इंडिया ने घोषणा की है कि अगले महीने यानी अगस्त से उसके अलग-अलग मॉडल्स की कीमतों में बढ़ोतरी की जाएगी. कंपनी के मुताबिक, सभी कारों की कीमत एक जैसी नहीं बढ़ेगी. हर मॉडल और उसके वेरिएंट के हिसाब से कीमतों के बदलाव होगा. इसका असर उन ग्राहकों पर पड़ेगा जो अगस्त के बाद नई मारुति की कार खरीदेंगे.

क्यों महंगी होंगी कारें?

न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार, मारुति सुजुकीi ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि पिछले कुछ समय से कंपनी बढ़ती लागत को कम करने के लिए कई लेवल पर काम कर रही थी. हालांकि लगातार बढ़ रही इनपुट कॉस्ट और उत्पादन में जुड़ी बढ़ती लागत के कारण अब कीमतों में बढ़ोतरी करना जरूरी हो गया है. कंंपनी का कहना ह कि बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा ग्राहों को तक पहुंचाया जाएगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- नई बाइक की वारंटी पर आंख बंद करके न करें भरोसा! ये जरूरी पार्ट्स फ्री में नहीं बदलती कंपनी

इतनी बढ़ सकती है कीमत

कंपनी ने बताया कि उसके पोर्टफोलियो में शामिल कुछ मॉडल्स की कीमत अधिकतम 30 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की जाएगी. हालांकि अभी ये साफ नहीं हुआ है कि किस मॉडल या वेरिएंट की कीमत कितनी बढ़ेगी. मारुति के पास एंट्री लेवल हैचबैक से लेकर प्रीमियम एमपीवी और एसयूवी तक कई पॉपुलर कारें है. ऐसे में माना जा रहा है कि इस बढ़ोतरी का असर कंपनी के ज्यादातर मॉडल्स पर देखने को मिल सकता है.

विज्ञापन

कार खरीदने वालों को क्या करना चाहिए?

अगर आप पहले से मारुति सुजुकी की कार खरीदने का मन बना चुके हैं, तो अगस्त से पहले बुकिंग या खरीदारी करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. कीमतें बढ़ने के बाद नई बुकिंग पर संशोधित एक्स शोरूम कीमत लागू हो सकती है. हालांकि ये संबंधित डीलरशिप की बुकिंग पॉलिसी और कंपनी के नियमों पर भी निर्भर करेगा. इसलिए कार खरीदने से पहले अपने नजदीकी डीलर से नई कीमत और डिलीवरी की पूरी जानकारी लेलें.

पहले भी दे चुकी है संकेत

विज्ञापन

इससे पहले मई में मारुति ने कहा था कि वह बढ़ती लागत के असर को कम करने के लिए लगातार कास्ट रिडक्शन पर काम कर रह है, ताकि ग्राहकों पर अतिरिक्त बोझ कम पड़े. वहीं फरवरी में कपनी ने ये भी संकेत दिया था कि कीमती मेटल्स और बाकी कमोडिटी की बढ़ती कीमतों की  वजह से भविष्य में कारों की कीमतें बढ़ सकती है.

ये भी पढ़ें- कार पर आ गए स्क्रैच? सर्विस सेंटर जाने से पहले घर पर अपनाएं ये आसान ट्रिक, मिनटों में दिखेगा फर्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola