कार पर आ गए स्क्रैच? सर्विस सेंटर जाने से पहले घर पर अपनाएं ये आसान ट्रिक, मिनटों में दिखेगा फर्क

कार पर छोटे-छोटे स्क्रैच देखकर आप सीधे सर्विस सेंटर जाने का सोच रहे हैं, तो पहले ये आसान तरीके जान लीजिए. खुद घर में कर लेंगे स्क्रैच ठीक.

car

कार पर आ गए स्क्रैच? सर्विस सेंटर जाने से पहले घर पर अपनाएं ये आसान ट्रिक, मिनटों में दिखेगा फर्क.

विज्ञापन

Car Scratch Removal Tips: नई कार की चमक हर कोई लंबे समय तक बनाए रखना चाहता है. लेकिन रोजाना ड्राइविंग, पार्किंग या धूल-मिट्टी की वजह से कार की बॉडी पर छोटे-छोटे स्क्रैच आ जाना बिल्कुल सामान्य बात है. ऐसे निशान देखकर कई लोग सीधे सर्विस सेंटर पहुंच जाते हैं, जबकि हर स्क्रेैच के लिए ऐसा करना जरूरी नहीं होता. अगर स्क्रैच हल्का है, तो कुछ आसान तरीकों की मदद से आप घर पर ही उसकी चमक काफी हद तक वापस ला सकते हैं. हालांकि, पहले यह समझना जरूरी है कि स्क्रैच कितना गहरा है.

कौन-से स्क्रैच घर पर ठीक किए जा सकते हैं?

कार पर आने वाले सभी स्क्रैच एक जैसे नहीं होते. अगर निशान सिर्फ पेंट की ऊपर परत यानी क्लियर कोट तक सीमित है, तो उसे घर पर आसानी से कम किया जा सकता है. लेकिन अगर स्क्रैच इतना गहरा है कि नीचे की मेटल बॉडी या बेस लेयर दिखाई देने लगे , तो ऐसे मामले में प्रोफेशनल रिपेयर सही ऑप्शन है.

विज्ञापन

पहले पहचानें स्क्रैच कितना गहरा है

किसी भी तरीके का इस्तेमाल करने से पहले स्क्रैच की गहराई जांच लें. इसके लिए हल्के से नाखून स्क्रैच पर फेरें. अगर नाखून ज्यादा नहीं अटकता तो हल्का स्क्रैच है और इसे पॉलिश या रबिंग कंपाउंड से काफी हद तक हटाया जा सकता है. वहीं, अगर नाखुन फंस जाए या पेंट की नीचे वाली परत नजर आए, तो यह गहरा स्क्रैच माना जाएगा.

कार की सतह को अच्छी तरह साफ करें

स्क्रैच हटाने की शुरुआत हमेशा कार को अच्छी तरह साफ करने से करें. कई बार धूल और मिट्टी की वजह से निशान ज्यादा दिखाई देते हैं. सबसे पहले कार की साफ पान से धो लें और फिर माइक्रोफाइबर कपड़े से अच्छी तरह सुखाएं. ध्यान रखें कि गंदी सतह पर रगड़ लगाने से पेंट को और नुकसान पहुंच सकता है.

विज्ञापन

कार पॉलिश और रबिंग कंपाउंड का करें इस्तेमाल

हल्के स्क्रैच हटाने के लिए कार पॉलिश या रबिंग कंपाउंड का इस्तेमाल किया जा सकता है. ये प्रोडक्ट कार की ऊपरी सतह को स्मूद बनाकर स्क्रैच की दिखाई देने वाली लाइन को कम करने में मदद करते हैं. इसका इस्तेमाल करते समय पैक पर दिए गए निर्देशों का पालन करें और जरूरत से ज्यादा दबाव न डालें. काम पूरा होने के बाद कार वैक्स लगाने से पेंट की चमक बनी रहती है और सतह को अतिरिक्त सुरक्षा भी मिलती है.

दूसरी गाड़ी के पेंट के निशान ऐसे हटाएं

कई बार कार पर दिखाई देने वाले निशान असली स्क्रैच नहीं होते बल्कि दूसरी गाड़ी का पेंट चिपक जाता है. ऐसे में निशानों को हटाने के लिए  WD-40 जैसे क्लीनिंग प्रोडक्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है. हालांकि, इसे पूरी बॉडी पर लगाने से पहले कार के किसी छोटे हिस्से पर टेस्ट करना बेहतर रहता है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ