Maruti Suzuki Price Hike In Hindi : वाहन निर्माण क्षेत्र की दिग्गज कंपनी मारुति सुजुकी ने मंगलवार को अपने सभी मॉडल्स की कीमत में इजाफा करने का ऐलान किया है। कंपनी ने महंगाई के चलते बढ़े लागत के दबाव और कमोडिटी के दाम में बढ़ोतरी के चलते यह फैसला लिया है। कंपनी ने सभी कारों की कीमत 0.45 प्रतिशत तक बढ़ाई है।
रिपोर्ट्स के अनुसार कीमत में इजाफा 16 जनवरी 2024 से प्रभावी हो जाएगा। कंपनी ने एक स्टॉक एक्सचेंज सूचना में कहा कि सभी मॉडलों की कीमत में वृद्धि का अनुमानित औसत लगभग 0.45 प्रतिशत है। बता दें कि कीमतों के एस्टिमेटेड वेटेड एवरेज की गणना दिल्ली में मॉडलों की एक्स शोरूम कीमतों का इस्तेमाल करते हुए की जाती है।
कंपनी ने पिछले साल नवंबर में ही अपने मॉडल्स की कीमतें बढ़ाने के इरादे की जानकारी दे दी थी। इसने तब कहा था कि हमने जनवरी 2024 में ऐसा करने की योजना बनाई है। कंपनी लागत को कम करने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है, लेकिन महंगाई की वजह से बढ़े लागत के दवाब के चलते कारों की कीमत में इजाफा किया जा सकता है।
दिसंबर 2023 में कुछ ऐसी रही बिक्री
मारुति सुजुकी इंडिया ने इस महीने की शुरुआत में बताया था कि दिसंबर 2023 में कंपनी की बिक्री 1.28 प्रतिशत गिरी थी। इस महीने में इसने एक लाख 37 हजार 551 कार बेची थीं। वहीं, दिसंबर 2022 में यह आंकड़ा एक लाख 39 हजार 347 रहा था। इसके साथ ही दिसंबर 2023 में कंपनी के प्रोडक्शन में भी करीब 3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी।
कीमतें बढ़ाते ही बढ़ी शेयर की कीमत
कीमतों में इजाफा करने का ऐलान करते ही मारुति सुजुकी इंडिया के शेयर के भाव में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। मंगलवार की दोपहर 12.25 बजे तक कंपनी के एक शेयर की कीमत 1.32 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 10,219.20 रुपये थी। कंपनी आल्टो से लेकर इन्विक्टो तक 3.54 लाख से लेकर 28.42 लाख रुपये कीमत (एक्स शोरूम) तक की कारें बेचती है।
बाकी कंपनियों ने भी बढ़ाई हैं कीमतें
इससे पहले टाटा मोटर्स भी जनवरी 2024 से अपने वाहनों के कमर्शियल मॉडल्स की कीमतें बढ़ाने का ऐलान कर चुकी है। इनमें टाटा एस, टाटा इंट्रा और टाटा विंगर जैसे लोकप्रिय मॉडल शामिल हैं। टाटा ने भी इसके पीछे वही कारण बताया है जो मारुति सुजुकी का है। महिंद्रा एंड महिंद्रा, होंडा कार्स इंडिया और लग्जरी कार डीलर ऑडी ने भी कीमतें बढ़ाई हैं।
ये भी पढ़ें: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत?
ये भी पढ़ें: फरवरी से पर्सनल लोन लेना पड़ेगा महंगा
ये भी पढ़ें: FD पर ये बैंक दे रहे हैं शानदार Offers
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines