हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

आखिरी कुछ दिन शेष, Maruti की इस कार पर मिल रहा 52,000 रुपये का डिस्काउंट, कहीं देर न हो जाए

विज्ञापन
फाइल फोटो

Maruti Cars: मारुति सुजुकी अपनी Ignis मॉडल पर 52 हजार रुपये तक का तगड़ा डिस्काउंट दे रही है। इसमें Ignis MT पर 23,000 रुपये कैश डिस्काउंट 10,000 हजार रुपये फेस्टिवल डिस्काउंट और 15,000 हजार रुपये एक्सचेंज बोनस है। इसके अलावा चार हजार रुपये तक कॉर्पोरेट डिस्काउंट है।

यह डिस्काउंट फिलहाल 31 मार्च तक के लिए 

कंपनी के मुताबिक यह डिस्काउंट फिलहाल 31 मार्च तक के लिए है। डिस्काउंट ऑफर में Ignis AMT की बात करें तो इस मॉडल पर 13,000 रुपये कैश डिस्काउंट 10,000 रुपये फेस्टिवल डिस्काउंट, 15,000 रुपये एक्सचेंज बोनस और 4000 हजार रुपये कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है।

और पढ़िए – 1 अप्रैल से महंगी होंगी Maruti की कारें, जानें क्या है वजह और कितनी बढ़ेगी कीमत

विज्ञापन

Maruti Suzuki Ignis

कार में 6 मॉनोटोन और 4 ड्यूल-टोन कलर का ऑप्शन

Maruti Ignis शुरूआती कीमत 5.82 से 8.14 लाख एक्स शोरुम में बाजार में उपलब्ध है। इसके Sigma, Delta, Zeta and Alpha चार वेरिएंट मिलते हैं। कार में 6 मॉनोटोन और 4 ड्यूल-टोन कलर हैं। इस हैचबैक कार में 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है।

विज्ञापन

और पढ़िए – Maruti की इस कार का नया लुक देख हसीना भी जाएगी शरमा, 313 लीटर का बूट स्पेस और 20 kmpl की माइलेज, जानें कीमत

यात्रियों की सुरक्षा के लिए कार में डुअल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी सिस्टम है

कार का इंजन 83 PS की पावर जेनरेट करता है और 113 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। कार में Android Auto, DRLs के साथ LED प्रोजेक्टर हेडलैंप और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल फीचर दिया जाता है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए कार में डुअल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस और रियर पार्किंग सेंसर है। इस कार का मार्केट में Tata Tiago से सीधा मुकाबला है।

विज्ञापन

और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola